दिल्लीमुख्य समाचार
Trending

Delhi CM Atishi Oath: दिल्ली को आज मिलेगा नया सीएम, यहां जानिए आतिशी के शपथ ग्रहण समारोह से जुड़ी हर जानकारी

Delhi CM Atishi Oath: अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी आज शाम दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी. शपथ ग्रहण समारोह राजनिवास में होगा....

दिल्ली,Delhi CM Atishi Oath: अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी आज शाम दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी. शपथ ग्रहण समारोह राजनिवास में होगा. कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. जानकारी के मुताबिक, आतिशी शाम 4:30-5:00 बजे के बीच मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी.

Delhi CM Atishi Oath: ये नेता भी लेंगे शपथ

कांग्रेस की शीला दीक्षित और भारतीय जनता पार्टी की सुषमा स्वराज के बाद आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। मिली जानकारी के मुताबिक आतिशी के साथ पांच कैबिनेट मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। जानकारी अनुसार सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत शपथ ले सकते हैं। वहीं 26 और 27 सितंबर को दिल्ली सरकार ने 2 दिन का विधानसभा सत्र भी बुलाया है।

Delhi CM Atishi Oath: दिल्ली की तीसरी महिला सीएम होंगी आतिशी

आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। इससे पहले भाजपा की सुषमा स्वराज और कांग्रेस की शीला दीक्षित मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। सुषमा स्वराज का कार्यकाल काफी छोटा रहा था। लेकिन शीला दीक्षित 15 साल तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं थीं।

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button