राशिफल

Aaj Ka Rashifal 16 May 2024: गुरुवार के दिन इन राशियों पर बनेगी गुरुदेव की कृपा , जानें सारी राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 16 May 2024: वैशाख महीने की शुक्लपक्ष की नवमी तिथि मेष राशि के जातक के लिए शुभ रहेगा। वहीं मिथुन राशि के जातक व्यवसाय में परिवर्तन कर सकते हैं। आइए जानते हैं सारी राशियों का हाल

राशिफल, Aaj Ka Rashifal 16 May 2024: आज के दिन मेष राशि के जातक को आईटी फील्ड में लाभ मिल सकता है। वहीं मिथुन राशि के जातक के लिए दाम्पत्य जीवन खुशियां लेकर आएगा । गुरुवार के दिन कर्क राशि के जा तकको फ़िल्म व बैंकिंग के करियर में लाभ मिल सकता है। तुला राशि के जातक को सूर्य संतान को उन्नति देंगे। कुंभ राशि केजातक को बिजनेस लाभ देंगे। मीन राशि के जातक धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आइए जानतेहैं सारी राशियों का हाल।यहां पढ़ें दैनिक राशि फल।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope): वाणी में कठोरता रहेगी, अपना स्वभाव शांत रखें। आज प्रतियोगी परीक्षा और इंटरव्यू के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। लेखन क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि होगी। वाहन सुख संभव है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

Daily Horoscope Aries 18 April

वृष राशि (Taurus Daily Horoscope): अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। संतान के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। ऐसे खर्चे बढ़ सकते हैं जिनके बारे में सोचा नहीं था। मानसिक शांति के साथ मन में असंतोष भी रहेगा।

Daily Horoscope Taurus

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope): माता से धन प्राप्त हो सकता है। नौकरी में ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत के साथ-साथ आय में भी वृद्धि होगी। संतान की तरफ से संतुष्ट रहेंगे। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

Daily Horoscope Gemini

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope): परिवार में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा संभव है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में अपने अफसरों का सहयोग मिलेगा।Daily Horoscope Cancer

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope): आय में कमी के साथ खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। चिड़चिड़ा महसूस करेंगे। आज के दिन शैक्षिक कार्यों के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। नौकरी में तरक्की प्राप्त होगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

Daily Horoscope Leo

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope): आज के दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कार्यों को उत्साह के साथ करेंगे। परिवार की तरफ से जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी संभव है। नौकरी में काम की अधिकता रहेगी। साथ ही आमदनी भी अच्छी होगी।

Daily Horoscope Virgo

तुला राशि (Libra Daily Horoscope): कपड़ों के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी ने अपने सीनियर्स के सहयोग से तरक्की के योग बन रहे हैं। संचित धन में वृद्धि होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। क्रोध को खुद पर हावी नहीं होने दें।

Daily Horoscope Libra

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope): शैक्षिक कार्यों से समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। माता के साथ संबंध बेहतर होंगे।

Daily Horoscope Scorpio

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope): अनचाहे कार्यों का भार बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। धार्मिक कार्यों के प्रति झुकाव रहेगा। मानसिक रूप से शांत रहेंगे, लेकिन गुस्से को भी नियंत्रित रखने की कोशिश करें।

Daily Horoscope Sagittarius

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope): संतान की तरफ से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। मन में किसी बात को लेकर निराशा पैदा हो सकती है। अपनी वाणी में उदारता रखें। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

Daily Horoscope Capricorn

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope): शत्रुओं पर हावी रहेंगे। परिवार में माहौल खुशहाल रहेगा। खर्जे बढ़ सकते हैं। बातचीत में मधुरता बनाए रखें। नौकरी में यात्रा संभव है। मित्रों का साथ मिलेगा।

Daily Horoscope Aquarius

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope): दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। किसी दोस्त के सहयोग से काम बन सकते हैं। आज का दिन मिलाजुला परिणाम देगा। मन में अच्छे-बुरे दोनों तरह के खयाल आ सकते हैं। धन प्राप्ति संभव है। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।

Daily Horoscope Pisces

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button