राशिफल
Trending

Aaj ka Rashifal 3 May: शुक्रवार को कर्क, मकर को धन लाभ, आज का राशिफल में बाकी राशि वाले भी जानें अपना भविष्य

शुक्रवार 3 मई को दैनिक राशिफल का संकेत है कि आज कर्क, मकर राशि वालों को बड़ा धन लाभ हो सकता है। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में जानिए बाकी राशि वालों का कैसा रहेगा भविष्य

राशिफल, Aaj ka Rashifal 2 May: शुक्रवार 3 मई को दैनिक राशिफल का संकेत है कि आज कर्क, मकर राशि वालों को बड़ा धन लाभ हो सकता है। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में जानिए बाकी राशि वालों का कैसा रहेगा भविष्य

आज का राशिफल मेष राशि 3 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi 3 May 2024)

शुक्रवार 3 मई को जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें। रूके कार्यों में अचानक गति आ सकती है। सुख साधनों पर बड़ा खर्च आज संभव है। किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बना सकते हैं। पुराना लेनदेन होगा।

Daily Horoscope Aries 18 April

आज का राशिफल वृषभ राशि 3 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi 3 May 2024)

व्यवसाय में नई योजना लागू हो सकती है। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए और कड़ी मेहनत करनी होगी। बहनों से संबंध में कड़वाहट आ सकती है। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

Daily Horoscope Taurus

आज का राशिफल मिथुन राशि 3 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi 3 May 2024)

मन की अस्थिरता के कारण फैसले लेने में सक्षम नहीं रहेंगे। अपने क्रोध पर अंकुश रखें। अपने संबंधों के कारण रूके कार्य को गति मिलेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। संतों का सानिध्य मिलेगा।

Daily Horoscope Gemini

आज का राशिफल कर्क राशि 3 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi 3 May 2024)

आकस्मिक धन लाभ होगा। किसी बड़े निवेश की संभावना है, जो लाभदयक रहेगा। व्यापार व्यवसाय को नई ऊंचाई मिलेगी। विरोधी सक्रिय होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। संतान सुख संभव है।

Daily Horoscope Cancer

आज का राशिफल सिंह राशि 3 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi 3 May 2024)

3 मई को नौकरीपेशा लोगों के लिए समय शुभ है। पारिवारिक समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। दांत संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी।

Daily Horoscope Leo

आज का राशिफल कन्या राशि 3 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi 3 May 2024)

अटके काम पूरे होंगे, किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। अपने कार्य के प्रति आप समर्पित नहीं है। ध्यान देकर कार्य करें। जीवन साथी के सहयोग से कार्य पूरे होंगे, मौजमस्ती में समय और धन खर्च होगा।

Daily Horoscope Virgo

आज का राशिफल तुला राशि 3 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi 3 May 2024)

मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे। संतान की उन्नति से प्रसन्न होंगे। अपने सहकर्मियों से मतभेद संभव है, विरोधी नुकसान पहुंचा सकते है। विदेश जाने के योग बन रहे हैं, स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

Daily Horoscope Libra

आज का राशिफल वृश्चिक राशि 3 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi 3 May 2024)

क्रोध की अधिकता रहेगी। किसी लाभकारी अवसर की तलाश में हैं, व्यापारिक नए सौदे लाभ देंगे। नए मित्र बनेंगे, समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवाह प्रस्ताव सफल होंगे। बहनों का सहयोग मिलेगा।

Daily Horoscope Scorpio

आज का राशिफल धनु राशि 3 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi 3 May 2024)

स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक झगड़े बैठकर हल होंगे। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। नई जिम्मेदारी मिलने से लोगों का नजरिया बदलेगा। अपने अधिकारियों से संबंधों में नजदीकियां आएंगी। जीवनसंगिनी का साथ मिलेगा।

Daily Horoscope Sagittarius

आज का राशिफल मकर राशि 3 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi 3 May 2024)

सेना प्रशासन से जुड़े लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी सक्रिय होंगे, सतर्कता से समय व्यतीत करें। पेट संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा, भवन परिवर्तन संभव है।

Daily Horoscope Capricorn

आज का राशिफल कुंभ राशि 3 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi 3 May 2024)

आपके संपर्क का 3 मई को लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा। पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे।

Daily Horoscope Aquarius

आज का राशिफल मीन राशि 3 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi 3 May 2024)

यात्रा के योग बन रहे हैं, नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। परीक्षार्थी सफल होंगे। अपने व्यवहार से अधीनस्थों का दिल जीत लेंगे। घेरलू विवाद के कारण तनाव में रहेंगे। न्याय पक्ष अनुकूल रहेगा।

Daily Horoscope Pisces

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button