मुख्य समाचारराशिफल
Trending

Aaj Ka Rashifal 7 May: मंगलवार को मिथुन, वृश्चिक राशि वालों को निवेश से लाभ, आज का राशिफल में बाकी भी जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal 7 May: मंगलवार 7 मई 2024 का दैनिक राशिफल संकेत कर रहा है कि मिथुन, वृश्चिक राशि को निवेश से लाभ संभव है। पं चंदन श्याम नारायण.

राशिफल, Aaj Ka Rashifal 7 May: मंगलवार 7 मई 2024 का दैनिक राशिफल संकेत कर रहा है कि मिथुन, वृश्चिक राशि को निवेश से लाभ संभव है। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में जानिए मेष से मीन तक सभी राशि के लोगों का क्या है भविष्य (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज का राशिफल मेष राशि 7 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

मंगलवार 7 मई को मेष राशि वालों को कोई चौंकाने वाला समाचार मिल सकता है। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे।

Daily Horoscope Aries 18 April

आज का राशिफल वृषभ राशि 7 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

मंगलवार को वृषभ राशि वालों को व्यापार में परिश्रम अधिक करना होगा, लेकिन लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे, जो आप के बने बनाए कार्य बिगाड़ सकते हैं। वृषभ राशि वालों की सूझबूझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश और नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम प्रसंग सफल होंगे।

Daily Horoscope Taurus

आज का राशिफल मिथुन राशि 7 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

पारिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता और तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।

Daily Horoscope Gemini

आज का राशिफल कर्क राशि 7 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

आप जो सोचते हैं, वह करते नहीं। पहले अपने आप को व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।

Daily Horoscope Cancer

आज का राशिफल सिंह राशि 7 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

अपनी चिंता के कारण आप दूसरों पर अपना क्रोध क्यों निकालते हैं, शांत रहे। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट और दुर्घटना आदि से हानि संभव है। अध्ययन में अवरोध आ सकता है।

Daily Horoscope Leo

आज का राशिफल कन्या राशि 7 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

मंगलवार का दिन अनुभवपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे, पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।

Daily Horoscope Virgo

आज का राशिफल तुला राशि 7 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

अपनी संगत बदलें, आप का संसार बदल जाएगा। अपने आपको सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान और अस्वस्थता रहेगी। व्यावसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा, लाभ होगा।

Daily Horoscope Libra

आज का राशिफल वृश्चिक राशि 7 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

मंगलवार को दिन की शुरुआत में रूकरूक कर कार्य होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश और नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी।

Daily Horoscope Scorpio

आज का राशिफल धनु राशि 7 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

संतान के विवाह मामलो में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी और अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी।

Daily Horoscope Sagittarius

आज का राशिफल मकर राशि 7 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

जीवन साथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीतिक मामलो में आप का विरोध होगा, विवाद न करें।

Daily Horoscope Capricorn

आज का राशिफल कुंभ राशि 7 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है पर उनकी जिद जायज हो। आपकी निर्णय शक्ति बहुत कमजोर है। इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं, अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

Daily Horoscope Aquarius

आज का राशिफल मीन राशि 7 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

Daily Horoscope Pisces

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button