धर्म कर्म

Akshaya Tritiya 2024: दशकों बाद अक्षय तृतीया पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, इन तीन राशियों पर बरसेगा धन

Akshaya Tritiya 2024: कुछ राशियों के लिए अक्षय तृतीया पर बन रहा यह अद्भुत संयोग काफी लाभकारी रहने वाला है। देवी-देवताओं की कृपा से इन लोगों को खूब धन लाभ होगा।

धर्म कर्म, Akshaya Tritiya 2024: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को शुभ माना जाता है। (Akshaya Tritiya 2024) इस दिन कोई भी शुभ कार्य बिना किसी शुभ मुहूर्त के किया जा सकता है। इस बार अक्षय तृतीया पर गजकेसरी योग और शश योग बनने जा रहा है. अक्षय तृतीया पर ऐसा अद्भुत संयोग100 साल बाद बन रहा है। इस कारण अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना और भी लाभकारी रहेगा।कुछ राशियों के लिए अक्षय तृतीया पर बन रहा यह अद्भुत संयोग काफी लाभकारी रहने वाला है। देवी-देवताओं की कृपा से इन लोगों को खूब धन लाभ होगा। इस दिन गरीबों को दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं वो कौन सी राशियां हैं जिनके लिए अक्षय तृतीया का त्योहार भाग्यशाली रहने वाला है।

मेष राशि

अक्षय तृतीया पर बन रहे शुभ संयोग मेष राशि वालों को काफी लाभ देने वाले हैं। इस राशि के जातकों को वाहन या प्रॉपर्टी की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में काफी उन्नति मिलने वाली है। कार्यक्षेत्र में साथ काम कर रहे सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को अक्षय तृतीया पर शुभ परिणाम मिलने वाले हैं। 10 मई से इन राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। छात्रों के लिए भी यह समय बहुत ही लाभदायक है। आपके स्वभाव में बदलाव देखने को मिलेगा। आपकी धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती है। इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।

मीन राशि

अक्षय तृतीया का दिन मीन राशि वालों के लिए लकी साबित होगा। व्यापार क्षेत्र में लाभ मिल सकता है और आकस्मिक धन लाभ के भी संकेत मिल रहे हैं। वैवाहिक जीवन और पार्टनशिप पर अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। मीडिया जुड़े जातकों को बहुत लाभ मिलेगा।

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button