अम्बिकापुर

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की पत्नी इंदिरा सिंहदेव ‘बेबीराज’ नहीं रहीं

Ambikapur News: वह पिछले छह महीने से कैंसर से पीड़ित थीं। पूर्व उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की पत्नी इंदिरा सिंह बेबीराज...

अंबिकापुर,Ambikapur News : छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की अर्धांगिनी इंदिरा सिंह बेबीराज नहीं रहीं। वह पिछले छह महीने से कैंसर से पीड़ित थीं। उनका इलाज दिल्ली और मुंबई के बड़े अस्पतालों में चल रहा था. जब बड़े चिकित्सा संस्थानों में भी उनकी सेहत में सुधार नहीं हुआ तो 13 जून को एयर एंबुलेंस के जरिए उन्हें मुंबई से अंबिकापुर लाया गया।

(Ambikapur News) यहां शनिवार सुबह 8 बजे मौत हो गई

उनका अंतिम संस्कार दोपहर 2 बजे स्थानीय रानी तालाब में किया जाएगा। उनका जन्म 12 अप्रैल 1950 को धरमजयगढ़ राजघराने में हुआ था। उनके निधन से सरगुजा राजपरिवार और सरगुजा में शोक का माहौल है.बता दें,बेबीराज मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण थीं। निराश्रित, मजबूर, अशक्त, अभावग्रस्त लोगों के लिए सदैव हाथ खुला रखतीं थीं। जरूरतमंदों की दवा, चिकित्सा, पढ़ाई, शादी ब्याह, धार्मिक सामाजिक आयोजनों,मंदिर, शैक्षणिक संस्थाओं, अनाथालयों, वृद्धाश्रमों को दान, भेंट तथा जरूरतमंदों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाए बिना मदद करने आगे रहतीं थीं। उनके निधन पर सरगुजा कांग्रेस परिवार ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button