कांकेरमहासमुंदराजनंदगांव
Trending

CG 2nd Phase Voting Live Update: तीन सीटों पर 75.16 प्रतिशत मतदान, 41 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद…

लोकसभा चुनाव 2024: राज्य की कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो गया. इन सीटों पर चुनाव लड़ रहे 41 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई. तीन लोकसभा क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक मतदान प्रतिशत 75.16 रहा.

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ समेत 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर चल रहा मतदान खत्म हो गया. राज्य की कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो गया. इन सीटों पर चुनाव लड़ रहे 41 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई. तीन लोकसभा क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक मतदान प्रतिशत 75.16 रहा.

छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों पर वोटिंग प्रतिशत का ताजा अपडेट

शाम 5 बजे तक तीनों सीटों पर 75.16 फीसदी वोटिंग हुई. सबसे ज्यादा वोट नक्सल प्रभावित सीट कांकेर में पड़े. यहां 75.46 फीसदी वोटिंग हुई. वहीं राजनांदगांव में 76.16 फीसदी और महासमुंद में 73.83 फीसदी वोटिंग हुई. छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदान अपराह्न तीन बजे समाप्त हो गया। चुनाव संपन्न होने के बाद पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। बाहीं अन्य जगहों में शाम 6 बजे तक मतदान होंगे।

कांकेर लोकसभा सीट – 75.46 प्रतिशत

अंतागढ़ – 73.00%
भानुप्रतापपुर – 75.00%
डौंडीलोहारा – 72.41%
गुंडरदेही – 71.70%
कांकेर – 76.00%
केशकाल – 73.58%
संजारी बालोद – 72.56%
सिहावा – 74.52% 

महासमुंद लोकसभा सीट – 73.83 प्रतिशत

बसना – 71.07%
बिंद्रानवागढ़ – 78.84%
धमतरी – 70.16%
खल्लारी – 66.34%
कुरुद – 74.40%
महासमुंद – 64.90%
राजिम – 72.02%
सरायपाली – 70.87%

राजनांदगांव लोकसभा सीट – 76.16 प्रतिशत

डोंगरगांव – 73.23%
डोंगरगढ़ – 68.83%
कवर्धा – 70.20%
खैरागढ़ – 75.25%
खुज्जी – 75.22%
मोहला मानपुर – 75.00%
पंडरिया – 68.30%
राजनांदगांव – 72.48%

https://x.com/CEOChhattisgarh/status/1783897114655047926

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button