मुख्य समाचाररायपुर
Trending

CGPSC Mains Exam 2023 Result: सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी, इतने उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चयनित

CGPSC Mains Exam 2023 Result: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण 703 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए चुना गया है....

रायपुर, CGPSC Mains Exam 2023 Result:  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण 703 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए चुना गया है। इससे पहले प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर 3597 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें से 703 अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के लिए किया गया है.

बता दें कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 17 सेवाओं के 242 पदों पर भर्ती के लिए पिछले साल विज्ञापन जारी किया था।

इसके लिए 11 फरवरी 2024 को प्रारंभिक परीक्षा हुई थी। 1 लाख 58 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने यह परीक्षा दी थी। इस परीक्षा के बाद अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा में 3597 उम्मीदवार शामिल हुए थे। 24 जून से 27 जून तक यह परीक्षा ली गई थी। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले 703 परीक्षार्थियों को साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट https://psc.cg.gov.in/ का अवलोकन कर सकते हैं।

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button