दिल्ली

CISCE 10th/12th Result 2024: 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित लड़कों से आगे निकलीं लड़कियां, आईसीएसई, आईएससी के नतीजे जारी

CISCE 10th/12th Result 2024: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। छात्र कैसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट, यहां पढ़ें।

नई दिल्ली, CISCE 10th/12th Result 2024 : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE 10th/12th Result 2024) ने आज, 06 मई को कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने आज, 6 मई, 2024 को आईसीएसई और आईएससी परिणाम 2024 घोषित कर दिया है। छात्रों के लिए आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं परिणाम 2024 की जांच करने के लिए लिंक आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org. पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवार परिणाम की जांच करने और मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए यहां दिए गए सीधे लिंक पर भी जा सकते हैं।

कक्षा 12वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत इस वर्ष 98.19% दर्ज किया गया है(CISCE 10th/12th Result 2024)

इस साल आईएससी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 12 फरवरी से 3 अप्रैल तक आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 1 लाख छात्र शामिल हुए थे। इसमें 52 हजार से अधिक लड़के और 47 हजार से अधिक लड़कियां शामिल थीं। कक्षा 12वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत इस वर्ष 98.19% दर्ज किया गया है।इस साल परीक्षा में करीब 2.5 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। आईसीएसई की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 28 मार्च तक आयोजित की गईं थीं, वहीं 12वीं की परिक्षाएं 12 फरवरी से 2 अप्रैल तक आयोजित की गईं थीं। लंबे इंतजार के बाद अब रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है।

इस साल भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया

आईएससी परिणामों के अनुसार, लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.92% रहा। वहीं, लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.53% है। आईएससी कक्षा 12वीं के अंक डाउनलोड करने के लिए छात्र को अपनी यूजर आईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।छात्र परिणाम देखने और मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक परिणाम पोर्टल पर भी जा सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम देखने और मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए अपने आईसीएसई और आईएससी 10वीं और 12वीं हॉल टिकट अपने पास तैयार रखें।

10वीं का रिजल्ट 99.47% 

इस साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 2,43,617 छात्र शामिल हुए थे। लड़कियों ने 99.65% उत्तीर्ण प्रतिशत हासिल करके लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं, लड़कों का पास प्रतिशत 99.31% रहा है।बता दें कि इस साल बोर्ड परीक्षा दे चुके छात्र बोर्ड का आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। छात्रों का अपना परिणाम चेक करने के लिए इंडेक्स नंबर और अपना यूनीक आई-डी की जरूरत होगी।

CISCE 10th/12th Result 2024: कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम 

  • सबसे पहले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएंगे।
  • उसके बाद जिस क्लास का रिजल्ट चेक करना है उस पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर डिसप्ले हो जायेगा।
  • छात्र परिणाम चेक करने के बाद डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button