मध्य प्रदेशमुख्य समाचार
Trending

CM Dr Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने शिप्रा में लगाई डुबकी, कांग्रेस प्रत्याशी ने नदी में गंदगी की कही बात.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सुबह शिप्रा नदी में डुबकी लगाई. इस डुबकी के जरिए सीएम ने शिप्रा में गंदगी का मुद्दा उठाने वालों को संदेश भी दिया

उज्जैन, CM Dr Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सुबह शिप्रा नदी में डुबकी लगाई. इस डुबकी के जरिए सीएम ने शिप्रा में गंदगी का मुद्दा उठाने वालों को संदेश भी दिया. गौरतलब है कि हाल ही में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी महेश परमार ने शिप्रा में गंदगी की बात करते हुए नदी में घुसकर पानी से स्नान भी किया था |

शिप्रा स्नान के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम ने कहा कि यहां पंचकोशी यात्रा शुरू हो रही है

यह भाजपा सरकार के काम का ही नतीजा है कि नदियों में पूरे साल पानी उपलब्ध रहता है। पहले हालत यह थी कि नवंबर-दिसंबर माह के बाद यहां पानी नजर नहीं आता था। डॉ. मोहन यादव ने शिप्रा नदी की पवित्रता पर उंगली उठाने वालों की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को मां शिप्रा की पवित्रता को अक्षुण्ण रहने देना चाहिए |

मोक्षदायिनी शिप्रा नदी शुद्धि‍करण का मुद्दा लोकसभा चुनाव में भी गरमाया हुआ है। बीते सप्ताह रामघाट पर पानी की पाइप लाइन फूटने और सीवेज चैंबर ओवरफ्लो होने से गंदा पानी शिप्रा नदी में मिल गया था।

इसके बाद कांग्रेस इस मुद्दे पर आक्रामक हुई थी। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी महेश परमार ने नदी में डुबकी लगाकर भाजपा को घेरा था। उन्‍होंने आरोप लगाया था कि अरबों रुपया खर्च करने के बाद भी नदी के ये हाल हैं। तब भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया ने इसे नौटंकी करार दिया था। गुरुवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन आए। वे शिप्रा नदी पर पहुंचे और डुबकी लगाई।

अपने क्षेत्र में प्रचार प्रसार

सीएम ने अपने विधानसभा क्षेत्र उज्जैन दक्षिण में प्रचार प्रसार कर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्‍होंने उज्जैन में अपने बूथ क्र. 60 पर जनसंपर्क किया। यहां 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठों को आयुष्मान भारत के तहत फार्म भरवाए गए। साथ ही नव मतदाता व लाभार्थियों से मिले।

मुख्‍यमंत्री कोयला फाटक रोड स्थित महाकाल परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने दी।

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button