मध्य प्रदेशमुख्य समाचार
Trending

CM Dr. Mohan Yadav: दशहरे पर मुख्यमंत्री महेश्वर और इंदौर में करेंगे शस्त्र पूजा, पहली बार सरकारी स्तर पर होगा आयोजन

CM Dr. Mohan Yadav: इस बार दशहरा उत्सव देवी अहिल्याबाई को समर्पित होगा, जिसमें पहली बार सरकारी स्तर पर शस्त्र पूजन का आयोजन किया जाएगा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महेश्वर और इंदौर में करेंगे शस्त्र पूजन....

भोपाल, CM Dr. Mohan Yadav: रक्षाबंधन पर्व के बाद अब सरकार दशहरा पर्व भी पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाएगी। पहली बार सरकारी स्तर पर शस्त्र पूजा का आयोजन किया जा रहा है. इस बार दशहरा उत्सव देवी अहिल्याबाई को समर्पित होगा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को देवी अहिल्याबाई की राजधानी रहे महेश्वर और उनकी छावनी रहे इंदौर में शस्त्र पूजा करेंगे।

 CM Dr. Mohan Yadav:  अपने-अपने क्षेत्रों में शस्त्र-पूजन करेंगे

सीएम ने मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शस्त्र-पूजन करने के लिए कहा है। प्रत्येक जिले में पुलिस शस्त्रागार, कोतवाली और थानों में होने वाले शस्त्र-पूजन एक विभाग तक सीमित न होकर जनता का पर्व बनेगा।मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमारे भारतीय पर्व उमंग और उल्लास के प्रतीक होते हैं।

देवी अहिल्याबाई को समर्पित दशहरा

इस वर्ष प्रदेश में दशहरा पर्व सरकार और समाज मिलकर धूमधाम के साथ मनाएंगे और शस्त्र-पूजन भी किया जाएगा। इस वर्ष का दशहरा महिला सशक्तिकरण और सुशासन की प्रतीक देवी अहिल्याबाई को समर्पित रहेगा। उन्होंने देशभर में जन-कल्याण के अनेक महती कार्य करवाए। इन कार्यों की स्मृति और देवी अहिल्याबाई के योगदान से आज की पीढ़ी को अवगत कराने का यह प्रयास है। बता दें कि सरकार अहिल्याबाई की 300वीं जयंती वर्ष मना रही है।

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button