महाराष्ट्र

CM Mohan Yadav Mumbai Visit: CM मोहन यादव प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने मुंबई जाएंगेऔद्योगिक प्रतिनिधियों से करेंगे चर्चा

CM Mohan Yadav Mumbai Visit: मध्य प्रदेश में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा वर्ष 2025 को "उद्योग वर्ष"......

भोपाल, CM Mohan Yadav Mumbai Visit: मध्य प्रदेश में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा वर्ष 2025 को “उद्योग वर्ष” घोषित किया गया है। वहीं, सरकार ने भोपाल में प्रस्तावित इन्वेस्ट मध्य प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2025 की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए देश के विभिन्न राज्यों में निवेशकों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। इसी क्रम में कल 13 जुलाई को मुंबई में एक इंटरैक्टिव सेशन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सीएम डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे.

CM Mohan Yadav Mumbai Visit: मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों, संसाधनों पर देश के विभिन्न शहरों में इन्टरेक्टिव सेशन आयोजित किए जा रहे हैं

दरअसल, जीआईएस को सफल बनाने के लिए औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन विभाग द्वारा मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों, संसाधनों पर देश के विभिन्न शहरों में इन्टरेक्टिव सेशन आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत मुंबई में जीआईएस-2025 पहले इंटरएक्टिव सेशन का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव कल मुंबई जाएंगे जहां वे औद्योगिक प्रतिनिधियों से वन-टू-वन मीटिंग करेंगे।बताया गया कि मध्य प्रदेश के प्रमुख उद्योगपति भी राज्य के औद्योगिक परिदृश्य और विकास की संभावनाओं पर अपने विचार साझा करेंगे। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में निवेश, नवाचार और सतत विकास को बढ़ावा देने के सरकार के दृष्टिकोण और प्रयासों को रेखांकित किया जाएगा। प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन राघवेन्द्र सिंह निवेश अवसरों एवं संभावनाओं की जानकारी देंगे।

 

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button