मध्य प्रदेशमुख्य समाचार
Trending

Dr.CM Mohan Yadav: हरिद्वार की तर्ज पर विकसित होगा उज्जैन, बाबा महाकाल की सवारी की बड़ी तैयारी

Dr.CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन को हरिद्वार की तर्ज पर विकसित करने की बात कही है. सिंहस्थ से पहले मंदिरों और घाटों का....

भोपाल,Dr.CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन का हरिद्वार की तर्ज पर स्थाई विकास किया जायेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सिंहस्थ के अधिसूचित क्षेत्रों को चिन्हित कर स्थाई विकास कार्यों में तेजी लायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन अब तेजी से शहर से महानगर बनने की ओर अग्रसर है। जन-भागीदारी से सिंहस्थ के कार्य को आगे बढ़ाया जायेगा।

Dr.CM Mohan Yadav: आईटी पार्क और मेडिसिटी बड़ी सौगातें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से वर्चुअल माध्यम से उज्जैन के आस्था गार्डन में आयोजित जनसंवाद शिविर को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उज्जैन के मंदिरों और घाटों का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा. उज्जैन स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में आईटी पार्क बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मेडिसिटी यहां का एक बड़ा उपहार है।मुख्यमंत्री ने शिविर में उपस्थित नागरिकों से संवाद करके उनकी समस्याएं जानीं और जिला प्रशासन को निराकरण के निर्देश दिए। शिविर में उपस्थित आजीविका स्व-सहायता समूह की महिलाओं को एक करोड़ 47 लाख ऋण राशि का चेक प्रदान किया गया।

महाकाल की सवारी में शामिल होंगे

मंत्रीबाबा महाकाल की सवारी प्रदेश की शान है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बाबा महाकाल की सवारी पूरे प्रदेश का गौरव है. सवारी में आदिवासी जिलों डिंडोरी, मंडला, बालाघाट आदि के नृत्य कलाकार भी शामिल होंगे। बाबा महाकाल की सवारी में मंत्री भी शामिल होंगे. भगवान की मूर्तियां, वस्त्र और पूजन सामग्री बनाने का काम भी उज्जैन में शुरू किया जाएगा.

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button