मध्य प्रदेशमुख्य समाचार
Trending

Earthquake In MP: MP में 2 दिन में 2 भूकंप, दहशत में लोग, सिवनी में पिछले 4 साल में 50 से ज्यादा बार हिली धरती

Earthquake In MP: हाल ही में सिवनी में 33 घंटे के अंदर 2.5 और 2.2 तीव्रता के दो भूकंप आए. भूकंप का केंद्र 5-7 किलोमीटर की गहराई पर था और कोई नुकसान नहीं.....

सिवनी, Earthquake In MP:  भूविज्ञान में कमजोर चट्टान के कारण सिवनी शहर और उसके आसपास बारिश के मौसम में भूकंप के झटके दर्ज किए जा रहे हैं. 1 और 2 सितंबर को राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र में 33 घंटे के भीतर दो बार रिक्टर पैमाने पर 2.5 और 2.2 तीव्रता के भूकंप दर्ज किए गए थे. हालांकि, दोनों भूकंप के झटकों से अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है।

सोमवार दोपहर आए भूकंप के झटके से लोगों में कुछ पल के लिए दहशत फैल गई. सोमवार की दोपहर 2.52 बजे भी भूकंप ने शहरवासियों को हिलाकर रख दिया. एक दिन पहले 1 सितंबर को सुबह 6.09 बजे सिवनी में भी 2.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था. भूकंप का केंद्र आमझिरिया गांव होने के कारण लोगों को इसकी जानकारी नहीं हुई.

 Earthquake In MP: सात किलोमीटर गहराई में था भूकंप का केंद्र

दोनों भूकंप का केंद्र भूमि की सतह से पांच व सात किलोमीटर गहराई में था। जबकि सोमवार को आए भूकंप का केंद्र छिंदवाड़ा रोड़ हाईवे में बम्होड़ी ब्रिज के करीब था। भू-गर्व की कमजोर चट्टानें से भूकंपभू-विज्ञानियों के मुताबिक भू-वर्ग में मौजूद चट्टानों के वीक जोन रीजन (कमजोर क्षेत्र) में सिवनी जिला आता है।

 Earthquake In MP: कई सालों से आ रहा भूकंप

वर्षाकाल में पानी की ओडिंग-अनलोडिंग (दबाव बढ़ने व घटने से) से चट्टानों में तनाव बढ़ने के कारण भूकंप आने का सिलसिला कई सालों से बना हुआ है। कमजोर चट्टान भू-गर्व की खाली जगह भरने खिसकती है। इससे तैयार ऊर्जा (एनर्जी) भू-गर्व से बाहर निकलने के कारण भूकंप के झटके महसूस हो रहे हैं।

 Earthquake In MP: चार साल में 50 से ज्यादा भूकंप

सिवनी में भविष्य में रिक्टर स्केल पर ढाई से तीन तीव्रता के भूकंप आने की संभावना बनी हुई है। इससे मजबूत भवनों को नुकसान की आशंका नहीं है। बीते चार साल में लगभग आधा सैकड़ा से ज्यादा भूकंप दर्ज किए गए हैं। इस साल पहला भूकंप 23 जुलाई को दर्ज हुआ था। अभी तक दर्ज हुए भूकंप से बड़ा नुकसान सामने नहीं आया है।

 Earthquake In MP: घर की दीवारों में गहरी दरारें

चूनाभट्टी, डूंडासिवनी के रहवासियों के अनुसार बार-बार भूकंप से घर की दीवारों में गहरी दरारें आ गई है। सिवनी में केवल एक बार 4.2 तीव्रता का भूकंप आया है। दिल्ली से विशेषज्ञाें का दल दो बार सिवनी का दौरा भी कर चुका है।भूकंप की घटनाओं का सटीक विश्लेषण करने सिवनी में चार स्थानों पर भूकंप मापी वैद्य शाला बनाई गई हैं।

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button