आईपीएल 2024क्रिकेटखेलमुख्य समाचार
Trending

IPL 2024 MI Vs RR: सोमवार को वानखेड़े में भिड़ेंगी मुंबई और राजस्थान, देखें पिच रिपोर्ट

1 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत होगी. मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा. दोनों टीमों के बीच आईपीएल 2024 का यह तीसरा मैच होगा.

खेल, GT Vs SRH Highlights:  1 अप्रैल (सोमवार) को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत होगी। मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा. दोनों टीमों के बीच आईपीएल 2024 का यह तीसरा मैच होगा. मुंबई दो मैचों में शून्य अंकों के साथ अंक तालिका में 9वें स्थान पर है। वहीं, राजस्थान के दो मैचों से 4 अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर है।

मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच गुजरात टाइटंस से 6 रन से हार गई

वहीं, अपने दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से 31 रन से हार गई। राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 20 रन से हराया। फिर दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हार मिली थी.

आईपीएल 2024 मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 28 आईपीएल मैच खेले गए हैं। मुंबई ने 15 और राजस्थान ने 12 मुकाबलों में जीत हासिल की है। एक मैच टाई पर समाप्त हुआ। राजस्थान के खिलाफ मुंबई का हाई स्कोर 214 है। मुंबई के खिलाफ आरआर का उच्चतम स्कोर 212 है। MI ने RR के साथ पिछले पांच में से चार मैच जीते हैं। आखिरी बार रॉयल्स ने इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2022 में जीत हासिल की थी। वानखेड़े में मुंबई के साथ आठ मुकाबले खेले हैं। उनमें से पांच जीते हैं।

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स पिच रिपोर्ट (आईपीएल 2024 एमआई बनाम आरआर पिच रिपोर्ट) मुंबई का वानखेड़े बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है। जहां हाई स्कोर मैच देखने को मिल सकते हैं. यहां स्पिनरों को पिच से मदद तो मिलती है, लेकिन छोटी बाउंड्री के कारण

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स वेदर रिपोर्ट

मुंबई में सोमवार को तापमान 30 डिग्री के आसपास रहेगा। शाम के समय 27 डिग्री रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। आर्द्रता 73 फीसदी तक रहेगी।

 

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, टिम डेविड, हार्दिक पंड्या (कप्तान), गेराल्ड कोएत्जी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, क्वेना मफाका, रोमारियो शेफर्ड।

राजस्थान रॉयल्स

यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स ड्रीम 11 टीम

विकेटकीपर- इशान किशन, संजू सैमसन, जोस बटलर

बल्लेबाज- रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा (उपकप्तान)

ऑलराउंडर- रियान पराग (कप्तान), आर अश्विन, हार्दिक पंड्या, नमन धीर

गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button