IPL 2024: हैदराबाद के खिलाफ टीम के प्रदर्शन से नाखुश दिखे LSG के मालिक संजीव गोयनका, लगाई कप्तान की क्लास
IPL 2024: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 165 रन बनाए। हैदराबाद की टीम ने 166 रन का लक्ष्य 10 ओवर के अंदर यानी 9.4 ओवर में ही हासिल कर लिया. हैदराबाद ने 62 गेंद शेष रहते ही मैच जीत लिया.
हैदराबाद, IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की।(IPL 2024) ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान में लखनऊ का कोई भी गेंदबाज अपनी साख नहीं बचा सका. दोनों बल्लेबाजों ने विस्फोटक प्रदर्शन करते हुए टीम को 10 विकेट से जीत दिला दी. इस जीत के साथ हैदराबाद अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई. मैच के बाद लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका ने कप्तान केएल राहुल को जमकर खरी-खोटी सुनाई. उन्होंने टीम के प्रदर्शन पर नाराजगी जताई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|
IPL का मामला –
LSG के मालिक संजीव गोयनका ने LSG के बुरी तरह हारने पर KL राहुल से अपमानजनक व्यवहार किया,धन्ना सेठ गोयनका खेल भावना भूल गये,बड़ी बड़ी हार के बाद भी आजतक किसी मालिक ने ऐसी बेहूदी हरकत नहीं की, लानत है !! pic.twitter.com/1HAVgUVBDC
— Gaurav Singh Sengar (@sengarlive) May 8, 2024
9.4 ओवर में हैदराबाद ने हासिल किया लक्ष्य (IPL 2024)
![IPL 2024: हैदराबाद के खिलाफ टीम के प्रदर्शन से नाखुश दिखे LSG के मालिक संजीव गोयनका, लगाई कप्तान की क्लास IPL 2024: LSG owner Sanjiv Goenka unhappy with the teams performance against SRH, KL RAHUL video goes viral](http://staticimg.amarujala.com/assets/images/2024/05/09/lsg_47761282ea7ca63acba935db3257c520.jpeg?w=414&dpr=1.0)
लखनऊ की पारी
![IPL 2024: हैदराबाद के खिलाफ टीम के प्रदर्शन से नाखुश दिखे LSG के मालिक संजीव गोयनका, लगाई कप्तान की क्लास IPL 2024: LSG owner Sanjiv Goenka unhappy with the teams performance against SRH, KL RAHUL video goes viral](http://staticimg.amarujala.com/assets/images/2024/05/09/srh-lsg_afbab9559e33e68135d443667a79c256.jpeg?w=414&dpr=1.0)