धर्म कर्म

Krishnapingal Sankashti Chaturthi 2024: कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी कब है, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Krishnapingal Sankashti Chaturthi 2024: चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। बप्पा को प्रसन्न करने के लिए यह दिन खास है. आय में अपार...

धर्म कर्म, Krishnapingal Sankashti Chaturthi 2024: मान्यताओं के अनुसार आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। हर चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित है इसलिए इस दिन भी बप्पा की विधि-विधान से पूजा की जाती है। साथ ही व्रत भी रखा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। यह चतुर्थी कृष्ण पक्ष में आती है इसलिए इसे कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है

कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी तिथि

पंचांग के अनुसार, इस साल आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि मंगलवार को पड़ रही है। इस तरह कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी 25 जून 2024 को मनाई जाएगी। कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी की तिथि 25 जून 2024 को रात 1:23 से प्रारंभ होगी, जो रात 11:10 तक रहेगी। इस दिन भगवान गणेश की पूजा के लिए शुभ समय सुबह 5:30 से 7:08 तक रहेगा। वहीं, शाम में 5:36 से रात 8:36 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा।

चंद्रोदय समय

इस तिथि पर भगवान गणेश की विशेष पूजा करने से सभी प्रकार के शारीरिक और मानसिक कष्टों से छुटकारा मिलता है। चतुर्थी तिथि के दिन चंद्र देव की भी पूजा की जाती है। यह महत्वपूर्ण होती है। रात के समय चंद्रमा की पूजा की जाती है और इसके बाद व्रत खोला जाता है। संकष्टी चतुर्थी के दिन चंद्रोदय रात 11:27 पर होगा।

 

कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी पूजा विधि

  • कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी  के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए।
  • फिर व्रत का संकल्प करें। सूर्य देव को अर्घ्य दें।
  • इसके बाद मंदिर की साफ-सफाई करें।
  • फिर एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर भगवान गणेश की मूर्ति या चित्र स्थापित करें। भगवान को हल्दी और कुमकुम का तिलक लगाएं।
  • चावल और फूल चढ़ाएं। घी का दीपक जलाएं।
  • बप्पा को मोदक, मिठाई और फल का भोग लगाएं।
  • भगवान गणेश के मंत्रों का जाप करें।

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button