पंजाब

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले इस राज्य में बीजेपी को बड़ा झटका, दिग्गज नेता AAP में शामिल

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 पंजाब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता स्वर्ण सलारिया सोमवार को आम आदमी पार्टी में शामिल....

चंडीगढ़,Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 पंजाब भारतीय जनता पार्टी (Lok Sabha Election 2024) नेता स्वर्ण सलारिया सोमवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए. गुरदासपुर लोकसभा सीट से टिकट नहीं मिलने के कारण सलारिया बीजेपी से असंतुष्ट थे

(Lok Sabha Election 2024) पिछले महीने भाजपा द्वारा पूर्व विधायक दिनेश बब्बू को गुरदासपुर लोकसभा सीट से मैदान में उतारने के बाद

सलारिया ने पार्टी से बगावत कर दी थी। वह गुरदासपुर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के टिकट के इच्छुक थे। आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सलारिया का पार्टी में स्वागत किया।सलारिया ने तत्कालीन सांसद विनोद खन्ना की मृत्यु के बाद भाजपा के टिकट पर गुरदासपुर सीट से 2017 का उपचुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें कांग्रेस के तत्कालीन उम्मीदवार सुनील जाखड़ के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। जाखड़ अब भाजपा की पंजाब इकाई के प्रमुख हैं। राज्य में 2022 के विधानसभा चुनाव में आनंदपुर से शिरोमणि अकाली दल-बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन के उम्मीदवार नितिन नंदा भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button