मध्य प्रदेशमुख्य समाचार
Trending

Lok Sabha Election 2024: नारी शक्ति का सम्मान हमारी प्राथमिकता,रीवा में बोले राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री ने मध्य प्रदेश के रीवा जिले के देवतालाब में चुनावी सभा को संबोधित किया.

रीवा, Lok Sabha Election 2024: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमें इसकी चिंता नहीं है कि हमारी सरकार बनेगी या नहीं. ऐसा वे सोचते हैं जिनके मन में भ्रम है। हमारी सरकार अपने लक्ष्यों के बारे में सोचती है और आगे बढ़ती है। नारी शक्ति का सम्मान हमारी प्राथमिकता है। नारी शक्ति के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वे मध्य प्रदेश में रीवा के देवतालाब में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. तीन तलाक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि देश में पैदा हुआ हर व्यक्ति भारतीय है. भाजपा मां-बहनों के अधिकार को बेहतर तरीके से जानती है, इसीलिए उसने तीन तलाक पर कानून बनाया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया में पांचवें स्थान पर आ गयी है

आर्थिक मामलों के जानकार कहने लगे हैं कि 2026 के अंत तक भारत अर्थव्यवस्था के मामले में दुनिया के टॉप 3 देशों में शामिल हो जाएगा. 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बन जायेगा। 2072 तक भारत अंतर्राष्ट्रीय क्षितिज पर विश्वगुरु के रूप में उभरेगा।

आज भारत जब बोलता है तो दुनिया के ताकतवर लोग ध्यान से सुनते हैं

कतर की अदालत ने आठ नौसैनिकों को मौत की सजा सुनाई है. यह विकासशील और बदलते भारत की ताकत है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर के राष्ट्रपति से बात करके न केवल उन सभी की मौत की सजा माफ कराई, बल्कि उन्हें सुरक्षित भारत वापस भी लाया।

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button