मध्य प्रदेशमुख्य समाचार
Trending

Madhya Pradesh Heat Wave Red Alert: मध्य प्रदेश में गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, 12 जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी….

Madhya Pradesh Heat Wave Red Alert: मध्य प्रदेश में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, ये हैं पांच सबसे गर्म जिले, तापमान 48.7 पर पहुंचा...

मध्य प्रदेश, Madhya Pradesh Heat Wave Red Alert:  इस बार मध्य प्रदेश में गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है. बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी से पूरा प्रदेश झुलस (Madhya Pradesh Heat Wave Red Alert) रहा है, सोमवार को भी गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये. निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में तापमान 48.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. जबकि कई जिलों में तापमान 46 से 47 डिग्री के बीच रहा. नौतपा के चौथे दिन प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है.

16 जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार (Madhya Pradesh Heat Wave Red Alert)

मध्य प्रदेश में नौतपा के तीसरे दिन यानी सोमवार को प्रदेश गर्मी से जूझता नजर आया. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले 24 घंटों में मध्य प्रदेश के 16 जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, जबकि 24 जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा. मौसम विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिनों तक राज्य में ऐसी ही गर्मी पड़ती रहेगी, क्योंकि इस बार नौतपा के दौरान धूप काफी कड़ी लग रही है.

इसके अलावा कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी देखी गई, शिवपुरी में भी तापमान 46 डिग्री, राजधानी भोपाल में 44.8 डिग्री, जबलपुर में 44.5 डिग्री, इंदौर में 41.9 डिग्री और उज्जैन में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल राज्य में तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है. प्रदेश में 40 साल बाद ऐसा हुआ है, जब 13 से ज्यादा जिलों में एक साथ तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है.

लू का रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने नौतपा के चौथे दिन भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने एमपी में लू का रेड अलर्ट जारी किया है. राज्य के 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 12 जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक राज्य में भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा. फिलहाल लोगों को दोपहर के वक्त घर में ही रहने की सलाह दी गई है.

Related Articles

Back to top button