रायपुर
Trending

Mahalaxmi Nari Nyay Yojana: महालक्ष्मी नारी न्याय योजना पर खुद कांग्रेस नेता ने किया खुलासा, महिलाओं से फर्जी फॉर्म भरा रही कांग्रेस

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव संजय श्रीवास्तव ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस द्वारा महिलाओं से महालक्ष्मी नारी न्याय योजना का फॉर्म भरवाने पर सवाल उठाया है

रायपुर, Mahalaxmi Nari Nyay Yojana: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव संजय श्रीवास्तव ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस द्वारा महिलाओं से महालक्ष्मी नारी न्याय योजना का फॉर्म भरवाने पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक बार फिर महिलाओं को धोखा देने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि जगदलपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने स्वयं जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि कांग्रेस इस Mahalaxmi Nyay Yojana के तहत कोई अधिकृत प्रपत्र जारी नहीं करेगी.

इस Mahalaxmi Nari Nyay Yojana संबंध में आज संजय श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ली

उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार जाने के बाद कांग्रेस की राजनीतिक स्थिति और पूर्व मुख्यमंत्री व राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस ही नहीं, बल्कि जनता के मन से भी कांग्रेस उतर चुकी है. जनता के साथ-साथ कार्यकर्ता भी फेल हुए हैं और अब उनके परिवार वाले भी परेशान हैं, जिनकी भाभी सीमा बघेल भी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गई हैं.

वहीं इस पर कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इस Mahalaxmi Nari Nyaay Yojana के लिए छत्तीसगढ़ की 50 लाख से अधिक महिलाओं ने Mahalaxmi Nari Yojana फॉर्म भर दिया है । महालक्ष्मी न्याय योजना के प्रभाव से भाजपा बौखला गई है, इसलिए बिना तथ्य के आरोप लगा रही है

बता दें कि एक दिन पहले ​निवार्चन आयोग में महिलाओं से फेक Mahalaxmi Yojana Form भरवाए जाने की शिकायत

भाजपा नेताओं द्वारा बस्तर में की गई थी। जिस पर जगदलपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने खुद जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर इस Mahalaxmi Nari Nyay Yojna के तहत कांग्रेस द्वारा कोई अधिकृत Mahalaxmi Yojana Form जारी नहीं किए जाने की बात कही थी, जिलाध्यक्ष का वह लेटर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

You May Also Be Interested in Other Topics-
1. 70 Pakistani in Delhi Hotel
2. Ayushman Bharat Yojana
3. PM Suraksha Bima Yojana

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button