मुख्य समाचाररायपुर
Trending

Mahtari Vandana Yojana: आज 70 लाख महिलाओं को मिलेगा तीज-पोरा का तोहफा, खातों में ट्रांसफर होंगे 1000-1000 रुपये

Mahtari Vandana Yojana: आज छत्तीसगढ़ में पोरा तिहार मनाया जा रहा है. वहीं तीजा का त्योहार 6 सितंबर को है. इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं.....

रायपुर,Mahtari Vandana Yojana:  आज छत्तीसगढ़ में पोरा तिहार मनाया जा रहा है. वहीं तीजा का त्योहार 6 सितंबर को है. इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इसी सिलसिले में आज सीएम हाउस में तीजा-पोरा तिहार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी कार्यक्रम में शामिल होंगे और रुपये ट्रांसफर करेंगे. 70 लाख महिलाओं के खाते में 1000-1000 रु. मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को पोला तिहार की बधाई दी है.

Mahtari Vandana Yojana: मिली जानकारी के मुताबिक सीएम विष्णुदेव साय दुर्ग जिले के मदियापार में आयोजित पोला महोत्सव में शामिल होंगे

सीएम साय ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर प्रदेशवासियों को पोरा तिहार की बधाई देते हुए कहा, हमारी लोक संस्कृति और पशुधन के सम्मान में मनाए जाने वाले पोरा तिहार पर सभी किसानों और छत्तीसगढ़ी भाई-बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि राज्य में फसल अच्छी हो, किसान एवं जनता खुशहाल रहे तथा सभी के जीवन में खुशहाली आये। “जय जोहार, आइये तीज-पोरा तिहार मनायें।हमर लोक संस्कृति अउ पशुधन के सम्मान म मनाए जाए वाला पोरा तिहार के जम्मों किसान अउ छत्तीसगढ़िया भाई-बहिनी मन ला अब्बड़ अकन बधई अउ शुभकामना।

प्रदेस म फसल बढ़िया होय, किसान संगी मन खुस रहय अउ सबके जीवन म समृद्धि आए, इही कामना हे। pic.twitter.com/YSzEz0MxV1

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button