भारतमुख्य समाचार
Trending

Manu Bhaker Paris Olympic 2024: मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए जीता पहला पदक, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी बधाई

Manu Bhaker Paris Olympic 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, ''पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में कांस्य पद.....

पेरिस,Manu Bhaker Paris Olympic 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, ”पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाली मनु भाकर को हार्दिक बधाई। वह शूटिंग प्रतियोगिता में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। भारत को मनु भाकर पर गर्व है. उनकी उपलब्धि कई खिलाड़ियों, विशेषकर महिलाओं को प्रेरित करेगी…”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “एक ऐतिहासिक पदक। #ParisOlympics2024 में भारत के लिए पहला पदक जीतने पर मनु भाकर को बधाई! कांस्य पदक के लिए बधाई। यह सफलता और भी खास है क्योंकि वह भारत के लिए निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं। एक अविश्वसनीय उपलब्धि।”

Manu Bhaker Paris Olympic 2024: ओलंपिक 2024 में निशानेबाज मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है

उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीतकर ये इतिहास रचा है। मनु भाकर ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज बन गई हैं। इसके साथ ही ओलंपिक 2024 में भारत का ये पहला मेडल है। आइए जानते हैं कौन हैं मनु भाकरसाल की मनु भाकर हरियाणा के झज्जर के गांव गोरिया की रहने वाली हैं। पिता राम किशन भाकर मर्चेंट नेवी में वर्किंग हैं। शूटिंग से पहले मनु खुद को कराटे, थांग टा, टांता, स्केटिंग, स्विमिंग और टेनिस में आजमा चुकी हैं। कराटे, थांग टा और टांता में मनु नेशनल मेडलिस्ट है। टांता में 3 बार की नेशनल चैंपियन भी रही है। स्केटिंग में स्टेट मेडल जीता। स्कूल में स्विमिंग और टेनिस खेला।

मनु के शूटिंग करियर की शुरुआत के बारे में बात करे तो एक दिन मनु अपने पापा के साथ शूटिंग रेज में घूम रही थी

अचानक मनु शूटिंग करने लगी। उसने बिल्कुल बीच में 10 नंबर टारगेट पर निशाना साधा। ये देखकर पिता ने मनु को शूटिंग करने के लिए प्रोत्साहित किया। मनु को नेशनल कोच यशपाल राणा ने शूटिंग के गुर सिखाए, जिसके परिणामस्वरूप आज ओलिंपियन मनु भाकर दुनिया के सामने अपना टैलेंट दिखा रही है।पिछले 7 साल से मनु शूटिंग कर रही हैं। वो ओलंपिक 2020 का हिस्सा भी रह चुकीं हैं। सिर्फ 16 साल की उम्र में साल 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेकर 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में मनु ने गोल्ड मेडल जीता था। 2018 ISSF वर्ल्ड कप में मनु ने 2 स्वर्ण पदक जीते थे। ऐसा करने वाली वो सबसे कम उम्र की भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button