उत्तर प्रदेश

Meerut Accident News: बहन की शादी में डांस करते समय लड़की की मौत, देखिए LIVE वीडियो

मेरठ से एक दुखद घटना सामने आई है. यहां एक 18 साल की लड़की की अपनी बहन की शादी में डांस करते वक्त मौत हो गई। लड़की की पहचान रिम्शा के रूप में हुई है

मेरठ, Meerut Accident News:  मेरठ से एक दुखद घटना सामने आई है. यहां एक 18 साल की लड़की की अपनी बहन की शादी में डांस करते वक्त मौत हो गई। लड़की की पहचान रिम्शा के रूप में हुई है। वह शुक्रवार शाम को अपनी बहन की ‘हल्दी सेरेमनी’ में डांस कर रही थीं। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में लड़की को कई अन्य लोगों के साथ डांस करते देखा जा सकता है |

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

वीडियो में लड़की को कई लोगों के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की डांस करते-करते अचानक घबरा जाती है. वह अपना हाथ अपनी छाती पर रखती है और नीचे गिर जाती है। रिमशा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशंका है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है. इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और बहन की शादी नजदीकी परिवार में ही हुई |

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button