दिल्लीमुख्य समाचार
Trending

Minister Atishi Admitted to Hospital: भूख हड़ताल के पांचवें दिन मंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ी, आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया

Minister Atishi Admitted to Hospital: जल संकट के बीच भूख हड़ताल में बैठी आप सरकार की जल मंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ गई है....

दिल्ली , Minister Atishi Admitted to Hospital:  देश की राजधानी दिल्ली में जारी जल संकट के बीच भूख हड़ताल पर बैठीं आप सरकार की जल मंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ गई है। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आनन-फानन में एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया. भूख हड़ताल के पांचवें दिन आतिशी की तबीयत बिगड़ गई. आतिशी पिछले चार दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं और उनका दावा है कि हरियाणा दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं दे रहा है.

Minister Atishi Admitted to Hospital आम आदमी पार्टी ने बताया कि आतिशी का ब्लड शुगर

लेवल आधी रात को गिरकर 43 हो गया था और सुबह तीन बजे 36 पर पहुंच गया. ब्लड शुगर में गिरावट का यह स्तर चिंताजनक है, इसलिए डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट से उनका एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें आतिशी स्ट्रेचर पर एंबुलेंस से अस्पताल जाती दिख रही हैं.

आप कार्यकर्ताओं ने की आतिशी के लिए प्रार्थना

आम आदमी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आतिशी का वीडियो शेयर कर लिखा है, “जल मंत्री आतिशी की तबियत बिगड़ी। उनका ब्लड शुगर लेवल आधी रात को 43 और सुबह 3 बजे 36 तक गिर गया, जिसके बाद LNJP अस्पताल के डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें भर्ती करने की सलाह दी। वह पिछले पांच दिनों से कुछ भी नहीं खा रही हैं और हरियाणा से दिल्ली के हिस्से का पानी जारी करने की मांग पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।”

आतिशी ने अस्पताल में एडमिट होने से किया मना

आप सूत्रों के मुताबिक, एलएनजेपी के डॉक्टर्स ने आतिशी का हेल्थ चेकअप करने के बाद उन्हें भर्ती होने की सलाह दी थी, लेकिन आतिशी ने एडमिट होने से मना कर दिया था। वह लगातार मांग पर डटी हैं कि हरियाणा दिल्ली के हिस्से का पानी छोड़े। इस लंबी भूख हड़ताल का असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ रहा है, जिसकी वजह से उन्हें सोमवार की देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वजन भी हुआ कम

डॉक्टर्स ने जांच के बाद बताया था कि आतिशी का वजन 2.2 किलोग्राम घट गया है और उनका ब्लड प्रेशर भी लो है, जो कि चिंताजनक है। फिलहाल, उनका वजन 63.6 किलो है।

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button