धर्म कर्म

Mohini Ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी पर शुक्र का वृषभ राशि में प्रवेश, तीन राशि के लोग रहेंगे भाग्यशाली

Mohini Ekadashi 2024: परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। परिवार में शांति रहेगी। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है

इंदौर,Mohini Ekadashi 2024: सनातन धर्म में एकादशी पर्व का विशेष महत्व है (Mohini Ekadashi 2024) और वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 18 मई को सुबह 09 बजकर 52 मिनट पर शुरू होगी और यह तिथि 19 मई को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर समाप्त होगी. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, मोहिनी एकादशी के दिन शुक्र ग्रह अपनी राशि बदलेगा। शुक्र मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। पंडित चन्द्रशेखर मालातरे के अनुसार शुक्र के इस राशि परिवर्तन से 3 राशि वालों को लाभ होगा।

मेष राशि वालों को मिलेगा धन

मोहिनी एकादशी पर मेष राशि के जातकों को धन की अचानक प्राप्ति हो सकती है। आय के नए स्रोत भी मिल सकते हैं। परिवार में जल्दी ही कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। पुराना रुका हुआ काम सफल हो सकता है।

वृश्चिक राशि को मिलेगी सफलता

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए मोहिनी एकादशी शुभ फल लेकर आएगी। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। परिवार में शांति रहेगी। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है।

सिंह राशि वालों को मिलेंगे नए अवसर

मोहिनी एकादशी पर शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन के कारण जीवन में बेहतर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में सुख-समृद्धि बनी रह सकती है। विवाह में आ रही रुकावट दूर होगी। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है।

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button