रायपुर
Trending

Mor Sangwari Yojana: छत्तीसगढ़ में घर बैठे मिलेगी सरकारी दस्तावेज बनवाने की सुविधा, डिप्टी सीएम इस योजना का करने जा रहे विस्तार

Mor Sangwari Yojana: केंद्र और राज्य सरकार द्वारा देश के लोगों खासकर गरीब परिवारों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें बच्चे....

रायपुर, Mor Sangwari Yojana: केंद्र और राज्य सरकार द्वारा देश के लोगों खासकर गरीब परिवारों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें बच्चे, बुजुर्ग और किसान समेत सभी वर्ग के लोग शामिल हैं। सरकार द्वारा चलाई जा रही इन योजनाओं का उद्देश्य इस वर्ग के लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस बीच अब छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नागरिक सेवाओं को सरकारी दफ्तरों से लेकर घरों तक पहुंचाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने का निर्देश दिया है.उप मुख्यमंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में चरणबद्ध रूप से “मोर संगवारी” योजना का विस्तार किया जा रहा है।

चार नई नगर पालिकाओं में योजना का शुभारंभ

मोर संगवारी योजना के विस्तार पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, जन्म प्रमाण पत्र मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। संगवारियों के माध्यम से लोगों के घर तक पहुंचाने की योजना है। प्रमाण पत्र बनवाकर नगरी निकायों में घर पहुंचने का काम करेंगे। यह योजना लोगों के लिए मददगार साबित होगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव आज यानि सोमवार 29 जुलाई को राज्य की चार नवगठित नगर पालिकाओं मंदिर हसौद, बांकी मोंगरा, लोरमी और पंडरिया में “मोर संगवारी” योजना का विस्तार करने जा रहे हैं।

मोबाइल एप भी होगा लॉन्च

डिप्टी सीएम अरुण साव लोरमी के मानस मंच में आयोजित कार्यक्रम में चारों नई नगर पालिकाओं में योजना का शुभारंभ करेंगे। शहरी नागरिकों की सुविधाएं बढ़ाने कार्यक्रम में ’’मोर संगवारी’’ अपांइटमेंट मोबाइल एप भी लॉन्च किया जाएगा। ’’मोर संगवारी’’ सेवा के अंतर्गत नागरिकों के लिए चैट बोट की सुविधा वाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही तत्काल अपांइटमेंट लिए जाने और मुहैया कराई जा रही सेवाओं के लिए आवश्यक दस्तावेज संबंधी सभी जानकारियां भी प्रदान की जाएगी।

घर बैठे मिलेगी सरकारी दस्तावेज बनवाने की सुविधा

राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शशांक पाण्डेय ने बताया कि आमजनों तक शासकीय सेवाओं का लाभ आसानी से पहुंचाने के लिए राज्य में ’’मोर संगवारी’’ योजना संचालित की जा रही है। इसमें 27 तरह की सेवाएं नागरिकों को बिना किसी व्यवधान और कार्यालय जाए बिना उपलब्ध कराई जा रही है। सरकारी दस्तावेज बनवाने की यह घर पहुंच सेवा वर्तमान में प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों, 44 नगर पालिकाओं तथा दो नगर पंचायतों अंबागढ़ चौकी और गौरेला में संचालित की जा रही है।

27 प्रकार की शासकीय सेवाएं शामिल

’’मोर संगवारी’’ के अंतर्गत विभिन्न विभागों की 27 प्रकार की शासकीय सेवाएं जैसे राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड इत्यादि सेवाओं के लिए टोल-फ्री नंबर 14545 जारी किया गया है। ये सेवाएं सभी कार्य दिवसों में प्रातः आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक संचालित की जा रही हैं।

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button