मध्य प्रदेश

MP State Forest Service Main Exam 2023: मध्य प्रदेश राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानिए कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड.

MP State Forest Service Main Exam 2023: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 140 पदों के लिए यह परीक्षा 30 जून 2024 को होगी। जानिए एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें।

मध्य प्रदेश, MP State Forest Service Main Exam 2023: मध्य प्रदेश राज्य वन सेवा परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड (MP State Forest Service Main Exam 2023) जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार 140 पदों के लिए मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

140 पदों के लिए 30 जून को आयोजन किया जाएगा (MP State Forest Service Main Exam 2023)

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 140 पदों के लिए राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2023 30 जून को आयोजित की जाएगी। इन 140 पदों में से 12 पद सहायक वन संरक्षक के और 126 पद वन रेंज अधिकारी के हैं। राज्य वन सेवा की प्री-परीक्षा पिछले साल आयोजित की गई थी, जिसमें 2961 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

अब आयोग की ओर से 30 जून को होने वाली राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाना होगा।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं. यहां होम पेज पर नोटिफिकेशन दिखाई देगा.
एडमिट कार्ड – राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2023 नोटिफिकेशन सेक्शन पर दिखाई देगा.
इस लिंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा.
यहां अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालें। इसके बाद वेरिफिकेशन कोड भरें.
आपका एडमिट कार्ड सामने आ जाएगा.
अब इसे डाउनलोड करें.
इसके बाद प्रिंट ले लें.

राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2023 इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर स्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी. मुख्य परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा। इसके लिए चयनित अभ्यर्थियों को 2 जुलाई को आयोग के कार्यालय पहुंचना होगा।

Related Articles

Back to top button