धर्म कर्म

Nag Panchami 2024: हस्त नक्षत्र और सिद्ध योग में मनेगी नाग पंचमी, नाग पूजा से दूर होंगी विवाह बाधाएं

Nag Panchami 2024: इस साल नाग पंचमी का त्योहार 9 अगस्त को मनाया जाएगा. इन शुभ योगों में शुरू होगा यह त्योहार. इसमें नाग देवता की पूजा करने से कई बाधाओं.....

धर्म कर्म,Nag Panchami 2024:  श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि यानी 9 अगस्त को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। ज्योतिष गणना के अनुसार इस बार नाग पंचमी हस्त नक्षत्र और सिद्ध योग में पड़ रही है। इस दिन मालवा की लोक परंपरा के अनुसार घरों की दीवारों पर नाग देवता का अंकन कर पूजा की जाएगी।

यह दिन कालसर्प पूजन और शापित दोष निवारण के लिए भी सर्वोत्तम है। ज्योतिषाचार्य पंडित अमर डब्बावाला ने बताया कि इस बार नाग पंचमी हस्त नक्षत्र, सिद्ध योग और कन्या राशि के चंद्रमा के प्रभाव में शुक्रवार को पड़ रही है।

नाग देवता का होगा पूजन

इस दिन कुल देवता के रूप में नाग देवता का पूजन किया जाता है। जिनकी कुंडली में अलग-अलग प्रकार के सर्प श्रापित दोष का योग है, वे नाग देवता की प्रसन्नता के लिए पूजन पाठ कर सकते हैं।

कई बाधाओं का होगा निराकरण

शुक्रवार का दिन, हस्त नक्षत्र के स्वामी सूर्य, सिद्ध योग के स्वामी कार्तिकेय हैं इस दृष्टि से जिनके विवाह में बाधा आ रही है, वह भी नाग देवता की पूजा कर सकते हैं। नाग देवता की पूजन करने से परिवार में कुल वृद्धि होती है और कई प्रकार की बाधाओं का निराकरण होता है।

naidunia_image

उज्जैन में 10 दिशाओं में अलग-अलग नागों की उपस्थिति

स्कंद पुराण के अवंति खंड में नागों के तीर्थ की महिमा का उल्लेख किया गया है। भैरव तीर्थ व नाग तीर्थ के नाम से प्रचलित अध्याय में नागों के 10 दिशाओं का उल्लेख पौराणिक मान्यता में दर्शाया गया है, जिसका अलग-अलग प्रकार से 10 नाग देवता प्रतिनिधित्व करते हैं। 10 दिशाओं के 10 दिग्पाल के रूप में भी उनकी उपस्थिति मानी जाती है।

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button