ओलंपिक 2024दिल्लीमुख्य समाचार
Trending

Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक में लहराया भारत का झंडा, स्वदेश लौटी भारतीय पुरुष हॉकी टीम, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतकर इतिहास ने अपना परचम लहरा दिया है. अब भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने देश लौट आई है. जहां इंदिरा गांधी एयरपोर्ट.....

दिल्ली, Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतकर इतिहास ने अपना परचम लहरा दिया है. अब भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने देश लौट आई है. जहां इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ी ढोल-नगाड़ों पर डांस करते नजर आए. हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में टीम पेरिस, फ्रांस से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी। टीम को गले में कांस्य पदक लटकाए हवाई अड्डे से बाहर निकलते देखा गया और भीड़ उनका बेसब्री से इंतजार कर रही थी। इस दौरान लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर टीम का स्वागत किया।

Paris Olympic 2024:  जबकि पेरिस ओलंपिक में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 8 मैचों में 10 गोल किए थे

इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के लिए मेडल लाना सबसे बड़ी बात है. हमारी कोशिश फाइनल में पहुंचकर स्वर्ण पदक जीतने की थी।’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से हमारा सपना पूरा नहीं हो सका लेकिन हम खाली हाथ नहीं लौटे, एक के बाद एक कांस्य पदक जीतना भी हॉकी के लिए इतिहास है।बता दें कि भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही 52 साल के बाद टीम इंडिया ने ओलंपिक में लगातार दो बार मेडल जीतकर इतिहास रचा है जिसे लेकर सभी में काफी उत्साह और खुशी का माहौल है।

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button