भारतमुख्य समाचार
Trending

Paris Olympics Day 5 Schedule: इन खेलों में भारतीय खिलाड़ी दिखाएंगे दम, लवलीना चाहेंगी विजयी शुरुआत, मनिका बत्रा भी पेश करेंगी चुनौती

Paris Olympics Day 5 Schedule: पेरिस ओलंपिक के पांचवें दिन बुधवार को कई मुकाबले होंगे, जिसमें भारतीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. मनिका बत्रा टेबल.....

भारत,Paris Olympics Day 5 Schedule: पेरिस ओलंपिक के पांचवें दिन बुधवार को कई मुकाबले होंगे, जिसमें भारतीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. मनिका बत्रा टेबल टेनिस के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेंगी, जबकि टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहाई भी अपने अभियान की शुरुआत करेंगी. चौथे दिन मंगलवार को मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता. अब भारतीय खिलाड़ियों से बुधवार को भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है. तो आइए जानते हैं कौन से मैच में भारत के खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगेः-

सिंधू भी पेश करेंगी चुनौती, तीरंदाजों से रहेगी आस

Paris Olympics Day 5 Schedule दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू भी ग्रुप चरण के अपने दूसरे मुकाबले में चुनौती पेश करेंगी। सिंधू का सामना क्रिस्टिन कुउबा से होगा, जबकि लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय भी अपने -अपने ग्रुप में मुकाबला खेलने उतरेंगे। भजन कौर के शानदार प्रदर्शन के बाद अनुभवी तीरंदाज दीपिका कुमारी और तरुणदीप राय से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दीपिका और तरुणदीप क्रमशः महिला और पुरुष एकल 1/32 एलिमिनेशन चरण में चुनौती पेश करने उतरेंगे।

पेरिस ओलंपिक के पांचवें दिन भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है…

निशानेबाजी
– 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन पुरुष क्वालिफिकेशन: ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर और स्वप्निल कुसाले (दोपहर 12:30 बजे से)
– ट्रैप महिला क्वालिफिकेशन: श्रेयसी सिंह और राजेश्वरी कुमारी (दोपहर 12:30 बजे से)

बैडमिंटन
– महिला एकल (ग्रुप चरण): पीवी सिंधू बनाम क्रिस्टिन कुउबा (एस्टोनिया) (दोपहर 12:50 बजे से)
– पुरुष एकल (ग्रुप चरण): लक्ष्य सेन बनाम जोनाटन क्रिस्टी (इंडोनेशिया) (दोपहर 1:40 बजे से)
– पुरुष एकल (ग्रुप चरण): एचएस प्रणय बनाम डुक फाट ले (वियतनाम)  (रात 11 बजे से)

टेबल टेनिस
– महिला एकल (अंतिम 32 दौर): श्रीजा अकुला बनाम जियान जेंग (सिंगापुर) (दोपहर 2:20 बजे से)
– महिला एकल (राउंड ऑफ-16): मनिका बत्रा (रात 8:30 बजे से)

मुक्केबाजी
– महिला 75 किग्रा (अंतिम 16 दौर): लवलीना बोरगोहेन बनाम सुन्निवा हॉफस्टेड (नॉर्वे) (दोपहर 3:50 बजे से)
– पुरुषों 71 किग्रा ( अंतिम 16 दौर): निशांत देव बनाम जोस गेब्रियल रोड्रिग्ज टेनोरियो (इक्वाडोर) (रात 12:18 बजे से)

तीरंदाजी
– महिला एकल: 1/32 एलिमिनेशन चरण: दीपिका कुमारी (दोपहर 3:56 बजे से)
– पुरुष एकल: 1/32 एलिमिनेशन चरण: तरुणदीप राय (रात 9:15 बजे से)

घुड़सवारी
– व्यक्तिगत ड्रेसेज ग्रां प्री दूसरा दिन: अनुश अग्रवाला (दोपहर 1:30 बजे से)

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button