मध्य प्रदेशमुख्य समाचार
Trending

President Draupadi Murmu Visit MP: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से 2 दिवसीय इंदौर-उज्जैन दौरे पर, यहां देखें कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

President Draupadi Murmu Visit MP: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से 2 दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगी. जहां वह इंदौर और उज्जैन जाएंगी. इस दौरान राष्ट्रपति उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन रोड का भूमि पूजन....

इंदौर, President Draupadi Murmu Visit MP: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से 2 दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगी. जहां वह इंदौर और उज्जैन जाएंगी. इस दौरान राष्ट्रपति उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन रोड का भूमि पूजन करने के साथ देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के कार्यक्रम में शामिल होंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन पर दुल्हन को दी गई 205 साल पुरानी रेजीडेंसी कोठी.की तरह सजाया गया है। बता दें कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर इंदौर में पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीसरी बार इंदौर आ रही हैं। जहां वे मृगनयनी एंपोरियम में लघु उद्योग के कलाकारों से भेंट करेंगी। मृगनयनी एंपोरियम को नया रूप दिया गया है।

President Draupadi Murmu Visit MP: बा​बा महाकाल के करेंगी दर्शन

19 सितंबर को राष्ट्रपति उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में ज्योतिर्लिंग का अभिषेक और पूजन करेंगी। इसके बाद 735 करोड़ रुपये से बनने वाले उज्जैन-इंदौर सिक्सलेन मार्ग का भूमिपूजन करेंगी। दोपहर 03 बजे वे इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में होने वाले दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगी।

देखें कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

18 और 19 सितंबर को इंदौर में रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूशाम 4:50 पर इंदौर पहुंचेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

5.15 पर इंदौर के मृगनयनी एंपोरियम जाएंगी राष्ट्रपति

यहां लघु उद्योग को प्रमोट करेंगी राष्ट्रपति

शाम 5:50 पर रेसीडेंसी कोठी पहुंचेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

शाम 6:30 बजे तक यहीं पर ठहरेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

शाम 6:30 से 7:00 के बीच प्रबुद्ध जनों से मिलेंगी राष्ट्रपति

19 सितंबर को सुबह 9:00 रेजिडेंसी से एयरपोर्ट के लिए होंगी रवाना

9:30 बजे हेलीकॉप्टर से उड़ान भरकर 9:50 पर उज्जैन पहुंचेंगी राष्ट्रपति

10:50 तक महाकाल मंदिर में रहेंगी राष्ट्रपति

11:10 बजे उज्जैन से उड़ान भरकर 11:30 बजे इंदौर एरिपोर्ट पहुंचेंगी राष्ट्रपति

11:55 से 3 बजे तक रेसीडेंसी कोठी में करेंगी विश्राम

दोपहर 3:10 बजे देवी अहिल्या विश्व विद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति

6:20 पर ऑडिटोरियम से एयरपोर्ट होंगी रवाना

शाम 6.45 पर इंदौर से झारखंड के लिए भारेंगी उड़ान

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button