राजनंदगांव

Rajnandgaon News: पत्नी के प्रेमी ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, आरोपी पति बोला- कई सालों से चल रहा था अवैध संबंध

Rajnandgaon News: अशोक कुमार के पिता रामदयाल लेंझारे को रात में सोते समय पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। इस घटना में अशोक...

राजनांदगांव, Rajnandgaon News:  छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के डोंगरगांव में हत्या की सनसनीखेज वारदात में बड़ा खुलासा हुआ है. कुछ दिन पहले डोंगरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कन्हारपुरी में अशोक कुमार पिता रामदयाल लेंझारे को रात में सोते समय पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया था। इस घटना में अशोक लेंझारे 90 प्रतिशत जल गए और उन्हें गंभीर हालत में राजनांदगांव के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। अगले दिन अशोक की अस्पताल में मौत हो गई.

Rajnandgaon News पत्नी से झगड़ा और प्यार में जिंदा जलाया

पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही थी। पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है. (Rajnandgaon Crime News) अशोक की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके रिश्तेदार श्रीराम उइके पिता शेष कुमार उइके निवासी ग्राम चांदो को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने अशोक की हत्या करना कबूल कर लिया। बताया कि उसका मेरी पत्नी से अवैध संबंध था, इसलिए अशोक की हत्या कर दी गयी.

पेट्रोल डालकर लगा दिया आग

11 जून की रात अशोक लेंझारे घर में सो रहा था। अज्ञात आरोपी अपनी पहचान छिपाने चेहरे व शरीर में भभूत डाल कर पहुंचा था और अशोक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया था। घटना में अशोक बुरी तरह 90 फीसदी जल चुका था। इलाज के दौरान अशोक ने 22 जून को दम तोड़ दिया। विवेचना के दौरान घटना स्थल पर प्राप्त साक्ष्य के आधार पर आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था।

मृतक अशोक के रिश्तेदार शेष कुमार उईके पिता श्रीराम उईके निवासी ग्राम चांदो के भी बुरी तरह जलने की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस शेष कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। अशोक के उपर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश करने की बात कबूल की। आरोपी ने बताया कि मृतक अशोक का कुछ वर्षों से पत्नी के साथ अवैध संबंध था और कई बार समझाने के बाद भी नहीं मान रहा था।

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button