बॉलीवुड

Sonakshi Sinha Wedding: क्या पापा के घर पर होगी सोनाक्षी की कोई रस्म? मां के घर से बनाई दूरी, सामने आया बड़ा सच!

Sonakshi Sinha Wedding: 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा दुल्हन बनने जा रही हैं। उनकी शादी का एक भी समारोह उनके माता-पिता के घर पर नहीं होगा।

बॉलीवुड,Sonakshi Sinha Wedding:  एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. हर दिन नए अपडेट के साथ अलग-अलग जानकारी सामने आ रही है। अब एक और बड़ी खबर आई है. कहा जा रहा है कि सोनाक्षी की शादी का एक भी समारोह उनके मायके यानी उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा के घर पर नहीं होगा। इसकी बड़ी वजह भी सामने आई है.

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की 23 जून को है शादी

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी का कार्ड सामने आ गया है। सोनाक्षी ने सबसे पहले कार्ड अपने माता-पिता को नहीं बल्कि सलमान खान को भेजा है। ऐसे में कहा जा रहा है कि परिवार में कलह की वजह जहीर इकबाल हैं जिनसे एक्ट्रेस शादी करने जा रही है। ऐसा इस वजह से कहा जा रहा है क्योंकि शत्रुघ्न सिन्हा नहीं चाहते कि उनकी बेटी गैर धर्म में शादी करें। इस वजह से ही सोनाक्षी की एक भी शादी की रस्म मायके में नहीं होगी। शादी की सारी तैयारियां सोनाक्षी के बांद्रा वाले नए घर से की जाएंगी।

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding on 23rd June

सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर ये भी खबरें है कि उनके भाई और मां दोनों खुश नहीं है और वह दोनों शादी में भी शामिल नहीं होंगे। वहीं, सोनाक्षी का घर इतना बड़ा नहीं है कि ज्यादा लोग आ सकें। इस वजह से करीब 50 लोग ही शादी में शामिल होंगे। सोनाक्षी और जहीर 23 जून को सुबह कोर्ट मैरिज करेंगे। रात को ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देंगे। ये पार्टी शिल्पा शेट्टी के होटल बैस्टियन में होगी।

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button