भारतमुख्य समाचार
Trending

Southern Ethiopia landslide: भूस्खलन से भारी तबाही, बच्चों समेत करीब 146 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी…

Southern Ethiopia landslide: मानसून के प्रकोप से दुनिया भर में हाहाकार मचा हुआ है. भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से लगातार लोगों की मौत की खबरे...

भारत, Southern Ethiopia landslide:  मानसून के प्रकोप से दुनिया भर में हाहाकार मचा हुआ है. भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से लगातार लोगों की मौत की खबरें आ रही हैं। इसी क्रम में दक्षिणी इथियोपिया के सुदूर इलाके में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 146 लोगों की मौत हो गई है. एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी.

Southern Ethiopia landslide: भूस्खलन बता दें कि ज्यादातर लोग सोमवार सुबह हुए भूस्खलन में दब गए,

स्थानीय प्रशासक दग्मावी अयेले ने कहा कि दक्षिणी इथियोपिया के केंचो शाचा गोजदी जिले में भूस्खलन बता दें कि ज्यादातर लोग सोमवार सुबह हुए भूस्खलन में दब गए, जब बचावकर्मी एक दिन पहले हुए एक अन्य भूस्खलन के बाद पीड़ितों की तलाश कर रहे थे। आयेले ने बताया कि मलबे से पांच लोगों को जीवित निकाला गया। उन्होंने बताया कि कई बच्चे हैं जो हादसे में अपनी मां, पिता, भाई और बहन समेत पूरे परिवार को खो चुके हैं तथा लाशों से लिपट रहे हैं। बचाव अभियान जारी रहने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।में मरने वालों में बच्चे और गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं।इथियोपिया में बरसात के मौसम के दौरान भूस्खलन आम है, जो जुलाई में शुरू होता है। बारिश का यह मौसम सितंबर के मध्य तक जारी रहने की संभावना है. आपको बता दें कि मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के अनुसार, दक्षिणी इथियोपिया देश के उन क्षेत्रों में से एक है जो हाल के महीनों में भारी बारिश और बाढ़ से विशेष रूप से प्रभावित हुआ है। इससे पहले मई 2016 में देश के दक्षिणी हिस्से में भारी बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 50 लोग मारे गए थे।

 

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button