दिल्लीमुख्य समाचार
Trending

Sunita Williams: भारतवंशी सुनीता विलियम्स 12 दिन से स्पेस में फंसी

Sunita Williams: भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स पिछले 12 दिन से स्पेस में फंसी हुई हैं...

नई दिल्ली, Sunita Williams:  भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स इस समय अंतरिक्ष में हैं। सुनीता नासा की ओर से अपने तीसरे अंतरिक्ष मिशन के लिए अंतरिक्ष में गई हैं। सुनीता बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष में गई हैं। इस अंतरिक्ष मिशन में उनके साथ बुच विल्मोर को भी भेजा गया है। लेकिन अब ये दोनों ऐसी स्थिति में फंस गए हैं जिसके बारे में उन्होंने पहले सोचा भी नहीं होगा.

Sunita Williams: 12 दिनों से अंतरिक्ष में फंसी हैं सुनीता

सुनीता और बुच 12 दिनों से अंतरिक्ष में फंसी हैं। ये दोनों 5 जून को अंतरिक्ष मिशन पर गए थे और 13 जून को धरती पर लौटे थे. आज 25 जून है और दोनों अभी भी इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर हैं.

किस वजह से फंसी स्पेस में?

दरअसल सुनीता जिस स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से स्पेस में गई हैं, उससे हीलियम लीक हो रही है। इस वजह से नासा को अब तक 4 बार दोनों की वापसी टालनी पड़ी है। अब 2 जुलाई को दोनों की वापसी प्रस्तावित है। कुछ लोगों का मानना है कि नासा को पहले से ही इस परेशानी के बारे में पता था पर उन्होंने फिर भी इस बारे में कुछ नहीं किया। बोइंग के इस स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट में लॉन्चिंग से पहले भी तकनीकी खराबी आई थी जिस वजह एक से ज़्यादा बार इसकी लॉन्चिंग को भी टालना पड़ा था। नासा के अनुसार सुनीता और बुच दोनों ही सुरक्षित हैं।

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button