क्रिकेटखेलमुख्य समाचार
Trending

T20 World Cup 2024: भारत ने दूसरी बार जीता टी20 विश्व कप, फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराया

T20 World Cup 2024: भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में सात विकेट पर 176 रन बनाए. जवाब में दक्षिण अफ्रीकी....

खेल समाचर, T20 World Cup 2024: आज टी20 विश्व कप 2024 का खिताबी मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया। भारत ने अजेय रहते हुए चैंपियनशिप जीती है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में सात विकेट पर 176 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 169 रन ही बना सकी।

भारत ने जीता टी20 विश्व कप

भारत ने दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया। भारत ने इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वहीं, भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता है। 13 साल बाद कोई विश्व कप जीता है। 2011 में भारत ने वनडे विश्व कप जीता था।

17वें ओवर में भारत ने मैच पलटा। 16 ओवर तक दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट पर 151 रन बना लिए थे। तब मिलर और क्लासेन क्रीज पर थे। आखिरी 24 गेंद में दक्षिण अफ्रीका को 26 रन चाहिए थे। इसके बाद 17वें ओवर में हार्दिक ने क्लासेन को आउट किया और मात्र चार रन दिए। 18वें ओवर में बुमराह ने यानसेन को आउट किया और दो रन दिए। 19वें ओवर में अर्शदीप ने चार रन दिए। आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका को 16 रन चाहिए थे। हार्दिक ने पहली ही गेंद पर मिलर को आउट किया। दूसरी गेंद पर रबाडा ने चार रन बटोरे। तीसरी गेंद पर रबाडा ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर महाराज ने एक रन लिया। इसकी अगली गेंद वाइड रही। पांचवीं गेंद पर हार्दिक ने रबाडा को आउट किया। आखिरी गेंद पर एक रन आया और भारत ने सात रन से जीत हासिल की।

IND vs SA Live Score: आखिरी ओवर बाकी

दक्षिण अफ्रीका को आखिरी छह गेंद में 16 रन की जरूरत है। मिलर और महाराज क्रीज पर हैं। 18वें ओवर में बुमराह ने दो रन और 19वें ओवर में अर्शदीप ने चार रन दिए और मैच में टीम इंडिया की वापसी कराई। आखिरी ओवर में हार्दिक पांड्या गेंदबाजी करते दिखेंगे।

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को छठा झटका

156 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को छठा झटका लगा। जसप्रीत बुमराह ने मार्को यानसेन को क्लीन बोल्ड किया। फिलहाल केशव महाराज और डेविड मिलर क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका को दो ओवर में 20 रन की जरूरत है।

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका

17वें ओवर में 151 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका लगा। हार्दिक पांड्या ने हेनरिक क्लासेन को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। उन्होंने मैच बदलने वाली 27 गेंद में 52 रन की पारी खेली। फिलहाल डेविड मिलर और मार्को यानसेन क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका को अब 18 गेंद में 22 रन की जरूरत है।

IND vs SA Live Score: कुलदीप की खराब गेंदबाजी

14 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट पर 123 रन बना लिए हैं। फिलहाल हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर क्रीज पर हैं। उन्हें 36 गेंद में 54 रन की जरूरत है। कुलदीप ने चार ओवर के स्पेल में 45 रन लुटाए। उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका

13वें ओवर में 106 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका लगा। अर्शदीप सिंह ने क्विंटन डिकॉक को कुलदीप के हाथों कैच कराया। डिकॉक ने 31 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन की पारी खेली। फिलहाल हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर क्रीज पर हैं। 13 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर चार विकेट पर 109 रन है। उन्हें 42 गेंद में 68 रन की जरूरत है।

विज्ञापन

IND vs SA Live Score: 12 ओवर समाप्त

12 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट पर 101 रन बना लिए हैं। अब उन्हें 48 गेंद में 76 रन की जरूरत है। फिलहाल हेनरिक क्लासेन और डिकॉक के बीच 30+ रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को हर हाल में विकेट की जरूरत है। कुलदीप यादव आज विकेट को तरस गए हैं।

IND vs SA Live Score: 11 ओवर समाप्त

11 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट पर 93 रन बना लिए हैं। अब उन्हें 54 गेंद में 84 रन की जरूरत है। फिलहाल हेनरिक क्लासेन और डिकॉक के बीच 20+ रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को हर हाल में विकेट की जरूरत है।

IND vs SA Live Score: 10 ओवर का खेल समाप्त

10 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट गंवाकर 81 रन बना लिए हैं। फिलहाल हेनरिक क्लासेन और क्विंटन डिकॉक क्रीज पर हैं। अब दक्षिण अफ्रीका को 60 गेंद में 96 रन की जरूरत है। वहीं, भारत को विकेट चाहिए। कुलदीप यादव की गेंदबाजी अच्छी नहीं रही है। उन्होंने दो ओवर में 23 रन लुटाए हैं।

IND vs SA Live Score: अक्षर पटेल ने तोड़ी स्टब्स-डिकॉक की साझेदारी

70 रन के स्कोर पर द. अफ्रीका को तीसरा झटका लगा। अक्षर पटेल ने नौवें ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स को बोल्ड किया। वह 21 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए। स्टब्स ने तीसरे विकेट के लिए डिकॉक के साथ 58 रनों की साझेदारी निभाई। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए हेनरिक क्लासेन उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए डिकॉक क्रीज पर मौजूद हैं।

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button