ऑटोमुख्य समाचार
Trending

Tata Curvv EV launches update: इस महीने लांच होने वाला है Tata Curvv की सस्ती इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में देगी 500km की रेंज…..

Tata Curvv EV launches update: Tata curvv की सस्ती इलेक्ट्रिक कार पर ताजा अपडेट, सिंगल चार्ज में देगी 500km की रेंज!

ऑटो, Tata Curvv EV launches update:  टाटा मोटर्स इस साल भारत में अपनी कूपे स्टाइल एसयूवी कर्ववी (Tata Curvv EV launches update) लॉन्च करने जा रही है। इसके लॉन्च को लेकर लगातार अपडेट आते रहते हैं। लेकिन अब बताया जा रहा है कि इसे इसी साल सितंबर में लॉन्च किया जाएगा जबकि पेट्रोल मॉडल साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में लाया जाएगा। इस साल इंडिया मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में टाटा ने पहली कर्ववी ईवी का प्रोडक्शन रेडी मॉडल पेश किया। नई कर्ववी ने अपने डिजाइन से लोगों को खूब आकर्षित किया। टाटा कर्ववी इलेक्ट्रिक कूप डिजाइन में होगी और इसमें आराम का पूरा ध्यान दिया जाएगा। पहले खबरें थीं कि इसे जून-जुलाई में लॉन्च किया जाएगा. यह कम कीमत वाली लग्जरी कार के तौर पर आएगी।

फीचर्स (Tata Curvv EV launches update)

कर्व में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा और इसमें वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, एम्बिएंट लाइटिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कैपेसिटिव कंट्रोल लेवल-2 ADAS, पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री जैसे अच्छे सेफ्टी फीचर्स भी मिलेंगे। कैमरा सिस्टम और 6 एयरबैग। इसमें वेंटिलेटेड सीटें मिल सकती हैं।

कर्व्व ईवी एक शक्तिशाली बैटरी पैक से लैस होगी, जो एक बार चार्ज करने पर 500 किमी से अधिक की ड्राइविंग रेंज प्रदान कर सकती है। इसका न सिर्फ इंटीरियर नया होगा बल्कि इसमें कई एडवांस फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। यह भारत की पहली और किफायती कूप कार होगी और यही वजह है कि ग्राहक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में काफी अच्छा काम कर रही है। डिजाइन और क्वालिटी को छोड़ दें तो टिकाऊपन के मामले में टाटा की कारें काफी अच्छी मानी जाती हैं। कर्ववी भारत में एक किफायती कूप कार के रूप में आएगी। इसकी संभावित कीमत 15 लाख रुपये से शुरू हो सकती है. लेकिन कंपनी की ओर से अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. अब देखना यह है कि इसे कब लॉन्च किया जाएगा और किस कीमत पर बेचा जाएगा।

Related Articles

Back to top button