दिल्लीमुख्य समाचार
Trending

Share Market : इस 1 शेयर हिलाया पूरा शेयर मार्किट, 600 अंक गिरा Sensex. जानिए कौन से वो शेयर………

पिछले 5 दिनों की लगातार बढ़त के बाद आज शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा गिरा

नई दिल्ली, Share Market : पिछले 5 दिनों की लगातार बढ़त के बाद आज शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स में 600 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई, वहीं निफ्टी में भी 117 अंकों की गिरावट आई। बैंक निफ्टी करीब 300 अंक गिरकर 48,201.05 पर बंद हुआ. आज सेंसेक्स 73,730 पर और निफ्टी 22,419 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के टॉप 30 में से 24 शेयरों में भारी गिरावट आई।

सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में गिरावट के बीच अन्य शेयरों में भी तेजी से मुनाफावसूली हुई

शुक्रवार को सबसे बड़ी गिरावट बजाज फाइनेंस के शेयरों में आई, जो करीब 8 फीसदी टूटकर 6729 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में गिरावट के बीच अन्य शेयरों में भी तेजी से मुनाफावसूली हुई, जिसके चलते सेंसेक्स में इतनी बड़ी गिरावट देखने को मिली. इसके बाद बजाज फिनसर्व में 3.5 फीसदी, इंडसइंड बैंक शेयर में 3.3 फीसदी, नेस्ले इंडिया में 2.64 फीसदी और कोटक बैंक में 2.11 फीसदी की गिरावट देखी गई. वहीं टेक महिंद्रा के शेयर आज 7.3 फीसदी चढ़े. वहीं विप्रो, आईटीसी, टाइटन और एक्सिस बैंक में मामूली बढ़त रही।

क्यों आई बजाज फाइनेंस में इतनी बड़ी गिरावट ?

बजाज ने आज अपने तिमाही नतीजों की घोषणा की, जिसमें बजाज फाइनेंस ने लाभ और एनआईआई में लगभग 30 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की। साथ ही 1800 प्रतिशत लाभांश की भी घोषणा की। इस बीच इसके शेयरों पर मुनाफावसूली हावी हो गई और शेयर में भारी गिरावट देखी गई।

Related Articles

Back to top button