दिल्लीमुख्य समाचार
Trending

UPSC Prelims Results 2024: यूपीएससी प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से देखें…

UPSC Prelims Results 2024: UPSC ने सिविल सिविल परीक्षा और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के पहले राउंड प्रीलिम्स एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है....

नई दिल्ली, UPSC Prelims Results 2024: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सिविल परीक्षा और भारतीय वन सेवा पहले दौर की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा आप डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

UPSC Prelims Results 2024: प्रीलिम्स परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए छात्र मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे,

जो सितंबर में आयोजित की जाएगी। आपको बता दें कि सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 16 जून 2024 को आयोजित की गई थी। इस साल सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से लगभग 1056 रिक्तियां भरी जाएंगी।

ऐसे करें चेक

— सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
— फिर होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी सिविल सेवा (प्रारंभिक) रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
— अब एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को जरूरी डिटेल डालना होगा।
— फिर सबमिट पर क्लिक करें और रिजल्ट देंखें।
— इसके बाद रिजल्ट वाले पेज को डाउनलोड करें।
— अंत में आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button