धर्म कर्म

Vat Savitri: आज पति की लंबी उम्र की कामना के लिए सुहागिनें वट सावित्री पूजा करेंगी

Vat Savitri: पूजा के लिए सूर्योदय का समय सबसे अच्छा समय माना जाता है। इसी दिन शनि जयंती भी है. ज्येष्ठ अमावस्या के दिन शनि जयंती मनाई जाती है..

कोरबा,Vat Savitri: महिलाएं अखंड सुहाग की कामना से वट सावित्री व्रत रखेंगी। वट सावित्री की पूजा विवाहित महिलाओं के लिए विशेष होती है। पूजा के दौरान विवाहित महिलाएं अपने जीवन साथी की लंबी उम्र की कामना करती हैं।

(Vat Savitri) महिलाएं छह जून को व्रत रखकर वट सावित्री की पूजा करेंगी

साथ ही दीर्घायु, स्वस्थ जीवन व उन्नति के लिए बुधवार अमावस्या पर व्रत शुरू करेंगी। इसका समापन गुरुवार को पूजा के साथ होगा। गजकेशरी योग सौभाग्य व प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार बुधवार को शाम से अमावस्या शुरू होगी

जो छह जून की शाम 5.34 बजे तक प्रभावी रहेगी। उदया तिथि होने के कारण छह जून को दिनभर पूजा कर सकेंगे। पूजा के लिए सूर्योदय कालीन मुहूर्त सबसे उत्तम माना गया है। इसी दिन शनि जयंती भी है। शनि जयंती ज्येष्ठ अमावस्या के दिन मनाई जाती है। इस दिन शनिदेव की पूजा का विधान है। इस पूजा से विशेष फल प्राप्ति का योग बनता है।वट वृक्ष की पूजा सावित्री-सत्यवान की घटना को आधार मानकर की जाती है। सावित्री-सत्यवान और यमराज की पूजा के पीछे माना जाता है कि वट वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देव वास करते हैं। वट सावित्री व्रत के दिन सुहागिन महिलाओं को सुबह स्नान ध्यान के बाद सत्यवान और सावित्री की पूजा करनी चाहिए। वट वृक्ष को जल चढ़ाकर पूजा के लिए जल, फूल, रोली-मौली, कच्चा सूत, भीगा चना, गुड़ चढ़ाना चाहिए।

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button