महाराष्ट्रमुख्य समाचार
Trending

Woman Found Finger In Icecream: आइसक्रीम में मिली कटी हुई उंगली, देखकर महिला हुई बेहोश…

Woman Found Finger In Icecream: महाराष्ट्र के मुंबई के मलाड इलाके में एक महिला को ऑनलाइन ऑर्डर किए गए आइसक्रीम कोन के अंदर इंसान की कटी हुई उंगली का टुकड़ा मिला

मुंबई, Woman Found Finger In Icecream: महाराष्ट्र के मुंबई के मलाड इलाके में एक महिला को ऑनलाइन ऑर्डर किए गए आइसक्रीम कोन के अंदर इंसान की कटी हुई उंगली (Woman Found Finger In Icecream) का टुकड़ा मिला। महिला आधी से ज्यादा आइसक्रीम खा चुकी थी, लेकिन जैसे ही उसे लगा कि कुछ गड़बड़ है तो उसने आइसक्रीम में एक इंसान की कटी हुई उंगली देखी. महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी. शुरुआती जांच में पुलिस ने बताया कि आइसक्रीम कोन में मानव अंग है. इस बात को और पुख्ता करने के लिए पुलिस ने आइसक्रीम में मिले मानव अंग को एफएसएल के पास भेज दिया है. इसके बाद पुलिस ने यम्मी आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

यम्मी आइसक्रीम से ऑनलाइन ऑर्डर की थी आइसक्रीम (Woman Found Finger In Icecream)

महिला ने दावा किया है कि उसने यह आइसक्रीम यम्मी आइसक्रीम से ऑनलाइन ऑर्डर की थी। इतना ही नहीं, वह आधी से ज्यादा आइसक्रीम खा चुकी थी और तभी उसे लगा कि इसमें कुछ गड़बड़ है और जब उसने देखा तो उसमें एक कटी हुई इंसान की उंगली थी। इसके बाद महिला सदमे में आ गई और तुरंत मलाड पुलिस स्टेशन पहुंच गई.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने एक ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप के जरिए आइसक्रीम का ऑर्डर दिया था। हालाँकि, उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह आइसक्रीम उसके होश खोने वाली है। सूत्रों के मुताबिक, महिला ने बताया कि उसे आइसक्रीम में इंसानी उंगली का 2 सेमी लंबा टुकड़ा मिला.

इस मामले में मलाड पुलिस ने कहा, ”मुंबई के मलाड इलाके में एक महिला को ऑनलाइन ऑर्डर किए गए आइसक्रीम कोन के अंदर मानव उंगली का एक टुकड़ा मिला. इसके बाद महिला मलाड पुलिस स्टेशन पहुंची. मलाड पुलिस ने युम्मो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.” आइसक्रीम कंपनी और आइसक्रीम को जांच के लिए भेजा पुलिस ने आइसक्रीम में मिले मानव अंग को एफएसएल (फॉरेंसिक) के पास भेज दिया है.

Related Articles

Back to top button