मुख्य समाचारलाइफस्टाइल
Trending

Zika Virus Alert in Pune: पुणे में जीका वायरस: दो मामले सामने आए, जानिए लक्षण और बचाव के तरीके

Zika Virus Alert in Pune: हाल ही में पुणे में जीका वायरस के दो पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिससे शहर में हड़कंप मच गया है.....

लाइफस्टाइल,Zika Virus Alert in Pune:  हाल ही में पुणे में जीका वायरस के दो पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिससे शहर में हड़कंप मच गया है. बरसात के मौसम में डेंगू और हैजा जैसी बीमारियों के साथ-साथ जीका वायरस का खतरा भी बढ़ गया है। आइए जानते हैं इस वायरस के लक्षण और इससे बचाव के उपाय।

Zika Virus Alert in Pune:  जीका वायरस क्या है?

क्या है जीका वायरस? जीका वायरस एक मच्छर जनित बीमारी है, जो एडीज मच्छरों के काटने से फैलती है। ये वही मच्छर हैं जो डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का कारण बनते हैं। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति जीका वायरस से संक्रमित है, तो इसके लक्षण एक सप्ताह के भीतर दिखाई दे सकते हैं, हालांकि कुछ मामलों में लक्षण दिखाई नहीं देते हैं।

जीका वायरस के लक्षण Symptoms of Zika Virus

Symptoms of Zika Virus
Symptoms of Zika Virus

जीका वायरस के लक्षण बहुत ही मामूली हो सकते हैं, लेकिन इन लक्षणों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। इसमें शामिल हैं:

  • हल्का बुखार
  • सिरदर्द
  • मांसपेशियों में दर्द
  • त्वचा पर रैशेज
  • कंजंक्टिवाइटिस
  • जोड़ों में दर्द

पुणे में जीका वायरस के मामले Zika virus cases in Pune

पुणे में 46 वर्षीय डॉक्टर और उनकी बेटी के जीका वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। डॉक्टर को बुखार और शरीर पर चकत्ते निकलने जैसे लक्षण थे, जबकि उनकी बेटी को हल्का बुखार था। जब जांच के लिए उनके ब्लड सैंपल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजे गए, तो जीका वायरस की पुष्टि हुई।

जीका वायरस से बचाव के उपाय Measures to prevent Zika virus

Symptoms of Zika Virus
Symptoms of Zika Virus

जीका वायरस से बचाव के लिए निम्नलिखित उपाय अपनाएं:

  1. साफ-सफाई: मच्छरों से बचाव के लिए अपने आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
  2. घर बंद रखें: दरवाजे और खिड़कियों को बंद रखें ताकि मच्छर घर में प्रवेश न कर सकें।
  3. लंबी बाजू के कपड़े पहनें: शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें।
  4. मच्छरदानी का प्रयोग करें: रात में सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
  5. बाहर निकलने से बचें: शाम के समय ज्यादा बाहर न निकलें।
  6. कचरे की सफाई: घर के आसपास जमा कचरे और पानी की नियमित सफाई करें।
  7. मॉस्किटो रिपेलेंट का इस्तेमाल करें: नैचुरल मॉस्किटो रिपेलेंट का उपयोग करें।
  8. प्रेग्नेंट महिलाएं सावधान रहें: गर्भवती महिलाएं मच्छरों के संपर्क में आने से बचें।
  9. ब्लड और यूरिन की जांच: अगर आपको जीका वायरस के लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत ब्लड और यूरिन की जांच कराएं।

जीका वायरस के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है और निगरानी बढ़ा दी गई है। ऐसे में सावधानी बरतें और सुरक्षित रहें।

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button