राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 May: मेष, वृषभ समेत 3 राशियों को होगा धन लाभ, आज का राशिफल में बाकी लोग भी जानें शुक्रवार का अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal 10 May: शुक्रवार को अक्षय तृतीया है, आज परशुराम जयंती मनाई जाएगी। 10 मई 2024 दैनिक राशिफल का संकेत है कि इस दिन मेष, वृषभ समेत

राशिफल, Aaj Ka Rashifal 10 May: शुक्रवार को अक्षय तृतीया है, आज परशुराम जयंती मनाई जाएगी। 10 मई 2024 दैनिक राशिफल का संकेत है कि इस दिन मेष, वृषभ समेत 3 राशियों को धन लाभ होगा। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में जानिए बाकी राशि वालों का क्या भविष्य होगा

आज का राशिफल मेष राशि 10 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi 10 May)

शुक्रवार 10 मई 2024 को मेष राशि वालों की कार्यक्षमता बढ़ेगी। भय, पीड़ा, चिंता और तनाव का माहौल रहेगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनलाभ होगा। संतान की नौकरी लगने से प्रसन्न रहेंगे।

Daily Horoscope Aries 18 Aprilआज का राशिफल मेष राशि शुक्रवार 10 मई 2024

आज का राशिफल वृषभ राशि 10 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi 10 May)

आज का राशिफल वृषभ के अनुसार किसी की सुनी सुनाई बातों पर ध्यान न दें। दोस्तों के साथ मनमुटाव होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। रूके कार्यों में गति आएगी।

Daily Horoscope Taurus

आज का राशिफल मिथुन राशि 10 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi 10 May)

शुक्रवार को निवेश से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे।

Daily Horoscope Geminiआज का राशिफल मिथुन राशि शुक्रवार 10 मई 2024

आज का राशिफल कर्क राशि 10 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi 10 May)

कभी-कभी ज्यादा होशियारी भी नुकसान देती है। कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आएगी। विवाह के लिए किए प्रयास सफल होंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।

Daily Horoscope Cancer
आज का राशिफल कर्क राशि शुक्रवार 10 मई 2024

आज का राशिफल सिंह राशि 10 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi 10 May)

परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा, शत्रु परास्त होंगे। आपके अपने, आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे। विवाद से बचें। बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी।

Daily Horoscope Leo
आज का राशिफल सिंह राशि शुक्रवार 10 मई 2024

आज का राशिफल कन्या राशि 10 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi 10 May)

अपने व्यवहार से सभी अपने अधिकारियों का दिल जीत लेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें। संतान का ध्यान रखें।

Daily Horoscope Virgo
आज का राशिफल कन्या राशि शुक्रवार 10 मई 2024

आज का राशिफल तुला राशि 10 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi 10 May)

आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। परिवारिक क्लेश होगा।

Daily Horoscope Libra
आज का राशिफल तुला राशि शुक्रवार 10 मई 2024

आज का राशिफल वृश्चिक राशि 10 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi 10 May)

पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। पुराना धन मिल सकता है। रूके कार्य पूर्ण होंगे। संतान के विवाह संबंधित समस्या रहेगी। अनाज तिलहन व्यवसायियों के लिए समय व्यस्ततापूर्ण रहेगा।

Daily Horoscope Scorpio
आज का राशिफल वृश्चिक राशि शुक्रवार 10 मई 2024

आज का राशिफल धनु राशि 10 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi 10 May)

अपनी गलतियों के नजरअंदाज न करें, व्यावसायिक नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें, अपने आपको संभालें संगति बदलें।

 

Daily Horoscope Sagittarius
आज का राशिफल धनु राशि शुक्रवार 10 मई 2024

आज का राशिफल मकर राशि 10 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi 10 May)

कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे, थकान रहेगी। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। चिंता और तनाव रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी।

Daily Horoscope Capricorn
आज का राशिफल मकर राशि शुक्रवार 10 मई 2024

आज का राशिफल कुंभ राशि 10 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi 10 May)

जल्दबाजी में हानि से बचें। परिवार में चिंता और तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। वाहन, मशीनरी और अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। नए दोस्त बनेंगे।

Daily Horoscope Aquarius
आज का राशिफल कुंभ राशि शुक्रवार 10 मई 2024

आज का राशिफल मीन राशि 10 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi 10 May)

आपकी वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे। माता से अकारण वाक्युद्ध होगा। यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

Daily Horoscope Pisces
आज का राशिफल मीन राशि शुक्रवार 10 मई 2024

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button