राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 May: वृषभ, मिथुन समेत 7 राशियों को मिलेगा धन और सफलता, आज का राशिफल में बाकी लोग भी जानें अपना हाल

Aaj Ka Rashifal 21 May: कल 21 मई 2024 को नरसिंह जयंती, छिन्नमस्ता जयंती है। दैनिक राशिफल के अनुसार मंगलवार को वृषभ, मिथुन समेत 7 राशियों को धन और सफलता मिलेगी। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में बाकी लोग भी जानें अपना हाल

राशिफल,Aaj Ka Rashifal 21 May 2024: कल 21 मई 2024 को नरसिंह जयंती, छिन्नमस्ता जयंती है। दैनिक राशिफल के अनुसार मंगलवार को वृषभ, मिथुन समेत 7 राशियों को धन और सफलता मिलेगी। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में बाकी लोग भी जानें अपना हाल Daily Horoscope…

आज का राशिफल मेष राशि 21 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi 21 May)

मंगलवार को मेष राशि वालों को सफलता के लिए और मेहनत करनी होगी। मेष राशि वाले पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। मन की बात कहने से प्रसन्नता होगी। पुराने विवाद आज उभर सकते हैं। सेना और प्रशासन से जुड़े मामले हल होंगे। संबंधों में मजबूती आएगी।

Daily Horoscope Aries 18 April
आज का राशिफल मेष राशि मंगलवार 21 मई 2024

आज का राशिफल वृषभ राशि 21 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi 21 May)

मंगलवार 21 मई को वृषभ राशि वाले समय रहते अपने मन की बात कह दें। यदि आप सच्चे हैं तो सफलता मिलेगी। आपके सीधेपन का लोग फायदा उठाएंगे, सतर्क रहें। व्यापार विस्तार के योग हैं। भवन परिवर्तन के योग हैं।

Daily Horoscope Taurus
आज का राशिफल मंगलवार 21 मई 2024

आज का राशिफल मिथुन राशि 21 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi 21 May)

कारोबार में जल्दबाजी में निर्णय न लें। बीती बातों को लेकर अपना समय बर्बाद न करें। अपनों का साथ मन को शांति देगा, प्रेम प्रसंगों के चलते विवाद संभव है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। धनलाभ संभव है।

ये भी पढ़ेंः 

Daily Horoscope Gemini
आज का राशिफल मिथुन राशि मंगलवार 21 मई 2024

आज का राशिफल कर्क राशि 21 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi 21 May)

धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी। विवाह प्रस्ताव संबंधों में बदल सकते हैं। मनचाही नौकरी मिलने के आसार हैं। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां आएंगी। लोगों से प्रशंसा सुनने को मिलेगी।

Daily Horoscope Cancer
आज का राशिफल कर्क राशि मंगलवार 21 मई 2024

आज का राशिफल सिंह राशि 21 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi 21 May)

लेनदेन के मामले सावधानी से करें। आपकी तरक्की देख कर विरोधी सक्रिय होंगे। कार्यस्थल पर नए लोगों का सहयोग मिलेगा। राजनैतिक संबंध आज काम आ सकते हैं। पूंजी निवेश से लाभ होगा।

Daily Horoscope Leo
आज का राशिफल सिंह राशि मंगलवार 21 मई 2024

आज का राशिफल कन्या राशि 21 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi 21 May)

कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी। आपकी मदद करने के लिए लोग तत्पर रहेंगे। विवाह समारोह में शामिल हो सकते हैं। समय रहते अपनी योजना पूरी करें, पुराने निवेश से लाभ होगा।

ये भी पढ़ेंः
 

Daily Horoscope Virgo
आज का राशिफल कन्या राशि मंगलवार 21 मई 2024

आज का राशिफल तुला राशि 21 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi 21 May)

विरोधी आप की प्रतिष्ठा धूमिल करने की सोचेंगे। कार्यो को अधूरा न छोड़ें, नुकसान हो सकता है। आपकी सोच से अधिकारी प्रभावित होंगे। प्रतियोगी परीक्षा दे रहे हैं तो परिणाम अनुकूल होंगे। कार्यस्थल पर सुविधा का अभाव रहेगा।

Daily Horoscope Libra
आज का राशिफल तुला राशि मंगलवार 21 मई 2024

आज का राशिफल वृश्चिक राशि 21 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi 21 May)

मनचाहा कार्य न मिलने से मन खिन्न रहेगा। किसी भी विवाद में अपनी दखल न दें, परेशान हो सकते हैं। पुराने रोगों से पीड़ित रहेंगे। संगठन से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। समय रहते जरूरी दस्तावेज संभाल लें।

ये भी पढ़ेंः 

Daily Horoscope Scorpio
आज का राशिफल वृश्चिक राशि मंगलवार 21 मई 2024

आज का राशिफल धनु राशि 21 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi 21 May)

आत्मविश्वास की कमी के कारण फैसले नहीं ले पा रहे हैं। कार्य का विभाजन करें, सरलता से काम हो जाएंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस समय उनको आप की ज्यादा जरूरत है। अपने इष्ट पर भरोसा रखें।

Daily Horoscope Sagittarius
आज का राशिफल धनु राशि मंगलवार 21 मई 2024

आज का राशिफल मकर राशि 21 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi 21 May)

लगातार मिल रही सफलता से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पत्रकारिता, लेखन, कविता और रंगमंच से जुड़े लोगों के लिए समय बहुत उपयुक्त है। समय का भरपूर फायदा लें, धन संचय होगा।

ये भी पढ़ेंः 

Daily Horoscope Capricorn
आज का राशिफल मकर राशि मंगलवार 21 मई 2024

आज का राशिफल कुंभ राशि 21 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi 21 May)

उल्लास उमंग के साथ दिन की शुरुआत होगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा होगा। किसी के उत्तर का बेसब्री से इंतजार हो रहा है, स्नेह प्रस्ताव प्रतिकूल होंगे। लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे।

Daily Horoscope Aquarius
आज का राशिफल कुंभ राशि मंगलवार 21 मई 2024

आज का राशिफल मीन राशि 21 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi 21 May)

अपने विचारों को शुद्ध करें। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफल रहेंगे। किसी महिला मित्र की सहायता से कार्य पूरे होंगे। लापरवाही से काम करना बंद करें। संभल जाएं, नौकरी में बदलाव के योग हैं।

Daily Horoscope Pisces
आज का राशिफल मीन राशि मंगलवार 21 मई 2024

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button