राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 May: वृषभ, कर्क समेत 7 राशियों को रविवार को लाभ, आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal 26 May 2024: 26 मई रविवार को एकदंत संकष्टी चतुर्थी है। दैनिक राशिफल संकेत करता है कि वृषभ, कर्क समेत 7 राशियों को लाभ होगा...

राशिफल,Aaj Ka Rashifal 26 May 2024: 26 मई रविवार को एकदंत संकष्टी चतुर्थी है। दैनिक राशिफल संकेत करता है कि वृषभ, कर्क समेत 7 राशियों को लाभ होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, करियर में तरक्की होगी। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में मेष से मीन तक के लोग जानें अपना भविष्य

आज का राशिफल मेष राशि 26 मई 2024 (Daily Horoscope Aries)

मेष राशि वाले सोचते कुछ हैं, होता कुछ है। रविवार को मेष राशि वालों का जीवनसाथी की लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। बिना योजना बनाएं लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। खर्च बढ़ेंगे।

Daily Horoscope Aries 18 April
आज का राशिफल मेष राशि रविवार 26 मई 2024

आज का राशिफल वृषभ राशि 26 मई 2024 (Daily Horoscope Taurus)

आपकी मेहनत और व्यवहार कुशलता से यश और लाभ में वृद्धि होगी। आपके प्रभाव से शत्रु शांत होंगे। पारिवारिक शांति, सुख-चैन रहेगा। निजी संबंधों में मधुरता आएगी।

Daily Horoscope Taurus
आज का राशिफल रविवार 26 मई 2024

आज का राशिफल मिथुन राशि 26 मई 2024 (Daily Horoscope Gemini)

रविवार 26 मई को मिथुन राशि वालों की लंबे समय से चली आ रही चिंता दूर होगी। सफलता से यश में वृद्धि होगी। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। भय बना रहेगा। संतान के व्यवहार से नाखुश होंगे।

ये भी पढ़ेंः

Daily Horoscope Gemini
आज का राशिफल मिथुन राशि रविवार 26 मई 2024

आज का राशिफल कर्क राशि 26 मई 2024 (Daily Horoscope Cancer)

सोचने समझने की शक्ति में कमी आएगी। माता-पिता के साथ समय बीतेगा। धनलाभ के शुभ अवसर बनेंगे। विवादों में कमी होगी। विरोधी काम बिगाड़ सकते हैं।

Daily Horoscope Cancer
आज का राशिफल कर्क राशि रविवार 26 मई 2024

आज का राशिफल सिंह राशि 26 मई 2024 (Daily Horoscope Leo)

सिंह राशि वालों के परिवार में बुजुर्गो का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। आपके कार्यस्थल पर विवादों को बढ़ावा मिलेगा, संयम से काम लें। लाभ की स्थिति बनेगी, आज मौन ही लाभदायक होगा।

Daily Horoscope Leo
आज का राशिफल सिंह राशि रविवार 26 मई 2024

आज का राशिफल कन्या राशि 26 मई 2024 (Daily Horoscope Virgo)

समय के उतार चढ़ाव से निराश होंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है, आज पुराने रोग उभर सकते हैं। दिनचर्या नियमित बनाए रखने से लाभ होगा। धैर्य आवश्यक है।

ये भी पढ़ेंः

Daily Horoscope Virgo
आज का राशिफल कन्या राशि रविवार 26 मई 2024

आज का राशिफल तुला राशि 26 मई 2024 (Daily Horoscope Libra)

आपकी लोकप्रियता से शत्रु परास्त होंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी, मान-प्रतिष्ठा और लाभ के योग मजबूत होंगे। वाहन खरीदने के लिए समय उलयुक्त है। सम्पत्ति के विवाद समाप्त होंगे।

Daily Horoscope Libra
आज का राशिफल तुला राशि रविवार 26 मई 2024

आज का राशिफल वृश्चिक राशि 26 मई 2024 (Daily Horoscope Scorpio)

अपने आहार व्यवहार में तालमेल बनाएं रखें। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। रविवार को वृश्चिक राशि वालों को लाभ होगा। परिवार में शांति बनाए रखेंगे। उदर रोग से पीड़ित रहेंगे। दिन मध्यम है।

Daily Horoscope Scorpio
आज का राशिफल वृश्चिक राशि रविवार 26 मई 2024

आज का राशिफल धनु राशि 26 मई 2024 (Daily Horoscope Sagittarius)

धनु राशि वालों को 26 मई को समय की अनुकूलता का आभास होगा। लंबे समय से अटके मामलों में आज गति आएगी। व्यापारिक व्यस्तता बढ़ेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। खर्च बढ़ेंगे। यात्रा के योग टालें तो बेहतर है।

ये भी पढ़ेंः
 

Daily Horoscope Sagittarius
आज का राशिफल धनु राशि रविवार 26 मई 2024

आज का राशिफल मकर राशि 26 मई 2024 (Daily Horoscope Capricorn)

आज स्त्री पक्ष से लाभ के योग बनेंगे। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। सोच के परे काम हो रहे हैं। लाभ से हानि का अनुपात कम होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। करियर में बदलाव आएगा।

Daily Horoscope Capricorn
आज का राशिफल मकर राशि रविवार 26 मई 2024

आज का राशिफल कुंभ राशि 26 मई 2024 (Daily Horoscope Aquarius)

कुंभ राशि वालों की रविवार को किसी दूर के मित्र से मुलाकात हो सकती है। नए अनुबंध फायदेमंद साबित होंगे। आज धन लाभ होगा। शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा। कार्य की अधिकता रहेगी।

ये भी पढ़ेंः 

Daily Horoscope Aquarius
आज का राशिफल कुंभ राशि रविवार 26 मई 2024

आज का राशिफल मीन राशि 26 मई 2024 (Daily Horoscope Pisces)

समय की अनुकूलता का आभास होगा। व्यापर बदलने की जल्दबाजी न करें। खर्च की जगह लाभ होगा। निराशा कम होगी। स्वास्थ्य ठीक रहने के आसार हैं।

Daily Horoscope Pisces
आज का राशिफल मीन राशि रविवार 26 मई 2024

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button