राशिफल
Trending

Aaj Ka Rashifal 4 May: शनिवार को मेष, वृषभ समेत 7 राशियों को धन लाभ, बाकी राशि वाले भी जानें अपना भविष्य

शनिवार दैनिक राशिफल 4 मई 2024 का संकेत है आज के दिन 7 राशियों को धन लाभ होगा। पं चंदन श्याम नारायण से आज का राशिफल में बाकी राशि वाले भी जानें अपना भविष्य

राशिफल, Aaj Ka Rashifal 4 May:  शनिवार दैनिक राशिफल 4 मई 2024 का संकेत है आज के दिन 7 राशियों को धन लाभ होगा। पं चंदन श्याम नारायण से आज का राशिफल में बाकी राशि वाले भी जानें अपना भविष्य

आज का राशिफल मेष राशि 4 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi 4 May)

शनिवार को मेष राशि वालों के लिए व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद से बचें। वाहन सुख मिलेगा।

Daily Horoscope Aries 18 April

आज का राशिफल वृषभ राशि 4 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi 4 May)

शनिवार 4 मई को समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेश आदि मनोनुकूल रहेगा। आवश्यकता रहेगी। कुछ भी बोलने से पहले सोचें।

Daily Horoscope Taurus

आज का राशिफल मिथुन राशि 4 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi 4 May)

हर किसी पर बहुत जल्दी विश्वास न करें, अपने राज दूसरों को न बताएं। मुसीबत में फंस सकते हैं, पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है, जोखिम न उठाएं।

Daily Horoscope Gemini

आज का राशिफल कर्क राशि 4 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi 4 May)

लंबे समय से चली आ रही परिवार की समस्या दूर होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। अज्ञात भय से चिंता रहेगी। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा।

Daily Horoscope Cancer

आज का राशिफल सिंह राशि 4 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi 4 May)

मन अनुकूल काम न होने से परेशानी बढ़ सकती है। तनाव और चिंता में वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य से लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा होगी, भवन बदलने के योग बन रहे हैं।

Daily Horoscope Leo

आज का राशिफल कन्या राशि 4 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi 4 May)

जो लोग आप के कार्य में अवरोध पैदा कर रहे थे। वे अब खुद आप के कार्य की प्रशंसा करेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनं‍द मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। निवेश और यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे।

Daily Horoscope Virgo

आज का राशिफल तुला राशि 4 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi 4 May)

अपने विवेक से रूके काम पूरे करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शारीरिक पीड़ा संभव है। चिंता, तनाव और भय का वातावरण बनेगा। दु:खद समाचार मिल सकता है।

Daily Horoscope Libra

आज का राशिफल वृश्चिक राशि 4 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi 4 May)

प्रतियोगी परीक्षा में प्रयास सफल होंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें। विवाह में आ रही परेशानी दूर करने के लिए प्रयास करेंगे।

Daily Horoscope Scorpio

आज का राशिफल धनु राशि 4 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi 4 May)

शनिवार को समय से अपने काम करने का प्रयास करें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी, शुभ समाचार मिल सकता है। धनलाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा, जोखिम न लें।

Daily Horoscope Sagittarius

आज का राशिफल मकर राशि 4 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi 4 May)

व्यवसाय में उन्नतिप्रद अवसर आएंगे। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे, चिंता रहेगी। न्यायपक्ष मजबूत होगा।

Daily Horoscope Capricorn

आज का राशिफल कुंभ राशि 4 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi 4May)

न चाहते हुए भी आप को दूसरों के लिए काम करना होगा। विवाद से सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। फालतू खर्च बढ़ेंगे। तनाव और चिंता का माहौल रहेगा।

Daily Horoscope Aquarius

आज का राशिफल मीन राशि 4 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi 4 May)

आप जो सोचते हैं, वो तो करते नहीं और दूसरे लोगों की बातों पर जल्द विश्वास करते हैं। अपने विवेक से सोचें, बकाया वसूली होगी। तनाव और अशांति रह सकती है। प्रयास अधिक करने पड़ेंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे।

Daily Horoscope Pisces

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button