दिल्ली
Trending

Aigiri Nandini Song: ‘आइए गिरी नंदिनी…’ सैकड़ों स्कूली बच्चों ने एक साथ की देवी मां की पूजा, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नवरात्रि से पहले ही शेयर किया वीडियो

Aigiri Nandini Song: शक्ति उपासना का पर्व नवरात्रि आज से शुरू हो रहा है. नवरात्रि पर विशेष रूप से देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। शारदीय नवरात्रि से पहले स्कूली बच्चों ने देवी मां की पूजा की है.......

नई दिल्ली, Aigiri Nandini Song:  शक्ति उपासना का पर्व नवरात्रि आज से शुरू हो रहा है. नवरात्रि पर विशेष रूप से देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। शारदीय नवरात्रि से पहले स्कूली बच्चों ने देवी मां की पूजा की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. स्कूली बच्चों का यह वीडियो देखकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल खुद गदगद हो गए हैं.और उन्होंने ये वीडियो अपने X अकाउंट पर शेयर किया है।

Aigiri Nandini Song: केंद्रीय मंत्री गोयल ने स्कूली बच्चों का ये वीडियो

शेयर करते हुए लिखा है कि ”सदियों से चली आ रही भारतीय परंपरा में शारदीय नवरात्रि का अत्यंत महत्व है। शक्ति स्वरूपा माँ दुर्गा की कृपा और अनुकंपा सभी देशवासियों पर बनी रहे, इसी विश्वास के साथ सभी को इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।”इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चे एक साथ माता की आरधना कर रहे हैं। बच्चे इस दौरान ”अयि गिरि नन्दिनी नन्दिती” गा रहे हैं। छात्रा-छात्राओं का एक साथ एक लय में ये माता की आरधना करना बेहद ही सुखद लग रहा है। हालांकि अभी ये पता नहीं चल पाया है कि ये कहां और किस स्कूल का वीडियो है।

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button