उत्तर प्रदेशमुख्य समाचार
Trending

Ayodhya Ram Mandir: रामलला के रूप में अयोध्या पहुंचा ये युवा लड़का, देखने उमड़ी लोगों की भीड़, वायरल हो रहा वीडियो

प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रथम राम राम नवमी बड़े धूमधाम से मनाई गई। 500 साल बाद ऐसा शुभ संयोग बना, जब रामलला को सूर्य तिलक लगाया गया. आज दिन के मध्य में अयोध्या के इस दिव्य भव्य मंदिर में विचरण करते हुए प्रत्यक्ष देवता दिवाकर की प्रतिनिधि किरणें रामलला के मस्तक पर सुशोभित हुईं

उत्तर प्रदेश, Ayodhya Ram Mandir:  प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रथम राम राम नवमी बड़े धूमधाम से मनाई गई। 500 साल बाद ऐसा शुभ संयोग बना, जब रामलला को सूर्य तिलक लगाया गया. आज दिन के मध्य में अयोध्या के इस दिव्य भव्य मंदिर में विचरण करते हुए प्रत्यक्ष देवता दिवाकर की प्रतिनिधि किरणें रामलला के मस्तक पर सुशोभित हुईं।

देखते ही हजारों आंखें खुशी से भर गईं। रोम-रोम उत्साह से भर गया

मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं की अपार भीड़ इस अद्भुत, अलौकिक और अविस्मरणीय पल को सहेजने में लगी थी. यही हाल अपने घरों में बड़ी एलईडी स्क्रीन और टीवी के सामने बैठे लोगों का भी था. इसी बीच एक युवा बालक ने रामलला का रूप धारण किया और अयोध्या पहुंच गया. इसे देखने के बाद ऐसा लग रहा था मानो रामलला साक्षात दर्शन देने के लिए धरती पर आ गए हों |

बता दें कि रामनवमी पर रामलला का ऐसा अद्भूत दृश्य देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया है

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि रामनवमी के अवसर पर रामलला के रूप में तैयार होकर अयोध्या पहुंचा ये युवा लड़का छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से शहर का है। वहीं इस युवा लड़के के साथ सभी तस्वीरें ले रहे हैं।

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button