बिलासपुर

Bilaspur Crime News: नवजात बच्चे के साथ गांजा तस्करी करते पांच महिलाएं गिरफ्तार

Bilaspur Crime News: पूछताछ में महिलाएं गोलमोल जवाब दे रही थीं। उसके पास रखे प्लास्टिक बैग की जांच करने पर 45 किलो गांजा मिला। इसे जब्त कर...

बिलासपुर,Bilaspur Crime News: सरकंडा पुलिस ने ओडिशा से गांजा लेकर आ रही पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है. (Bilaspur Crime News) इनमें से एक महिला का तीन माह का बच्चा भी था. पुलिस ने महिलाओं के कब्जे से 38 किलो गांजा बरामद किया है. आरोपी महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.

(Bilaspur Crime News) सरकंडा पुलिस को सूचना मिली कि कुछ महिलाएं गांजा की तस्करी कर रही हैं

महिलाएं छठ घाट के पास हैं. इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम को देखकर महिलाएं ऑटो से उतरकर भागने लगीं। जवानों ने मौके पर घेराबंदी कर मटियारी निवासी ननकी सिसौदिया उर्फ ​​शिकारी (35), इंदिरा गुआड़ा (35), तुलसी शिकारी (22), रुक्मिला शिकारी (25) और श्यामा शिकारी (40) को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में महिलाएं गोलमोल जवाब दे रहीं थीं। उनके पास रखे प्लास्टिक की बोरी की जांच में 45 किलो गांजा मिला। इसे जब्त कर महिलाओं को थाने लाया गया। यहां कड़ाई से पूछताछ में महिलाओं ने ओडिशा से गांजा लेकर आना बताया। एक महिला के पास तीन महीने का बच्चा भी था। पुलिस ने महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। न्यायालय के आदेश पर महिलाओं को जेल भेजा गया है।

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button